RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018

RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018 are part of RBSE Class 12 Physics Board Model Papers. Here we have given Rajasthan RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Physics
Paper Set Board Paper 2018
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018

समय :3 ¼ घण्टे
पूर्णाक : 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश:

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न करना अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तर में किसी प्रकार की त्रुटि / अन्तर / विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को सही मानें।
  6. प्रश्न संख्या अंक प्रत्येक प्रश्न
    1-13 1
    14-24 2
    25-27 3
    28-30 4
  7. प्रश्न संख्या 21 तथा 27 से 30 में आन्तरिक विकल्प हैं।
  8. परीक्षा में कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति नहीं है।

प्रश्न 1.
उस भौतिक राशि का नाम लिखिए जिसका मात्रक जूल/कूलाम है। बताइये कि यह राशि सदिश है या अदिश? [1]

प्रश्न 2.
अति चालकता को परिभाषित कीजिए। [1]

प्रश्न 3.
धारामापी के लिए दक्षतांक की परिभाषा लिखिए। [1]

RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018

प्रश्न 4.
एक लौहचुम्बकीय पदार्थ के लिए शैथिल्य वक्र (B-H वक्र) बनाइये। [1]

प्रश्न 5.
प्रत्यावर्ती धारा को शिखर मान से शून्य तक पहुँचने में लगा समय ज्ञात कीजिए। प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति 50 Hz है। [1]

प्रश्न 6.
मैलस का नियम लिखिए। [1]

प्रश्न 7.
किसी धातु के लिए कार्यफलन से क्या तात्पर्य है? [1]

प्रश्न 8.
104 वोल्ट से त्वरित इलैक्ट्रॉन से सम्बद्ध दे-ब्रॉगली तरंग दैर्घ्य ज्ञात कीजिए। [1]

प्रश्न 9.
प्रकाश उत्सर्जक डायोड (LED) बनाने के लिए उपयोग में लिये जाने वाले किसी एक अपमिश्रित अर्द्धचालक को नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 10.
एकल स्लिट द्वारा विवर्तन में तीव्रता वितरण का वक्र बनाइये। [1]

RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018

प्रश्न 11.
एक समान दर से चलने वाली श्रृंखला अभिक्रिया के लिए न्यूट्रॉन गुणन गुणांक का मान कितना होगा? [1]

प्रश्न 12.
आयाम मॉडुलित तरंग का चित्र बनाइये। [1]

प्रश्न 13.
कोई दो मैक्सवेल समीकरण लिखिए। [1]

प्रश्न 14.
10 cm त्रिज्या के आवेशित गोलीय कोश के पृष्ठ पर विभव को मान 50 वोल्ट है। गोलीय कोश के केन्द्र से 20cm
दूरी पर विद्युत विभव का मान ज्ञात कीजिए। [2]

प्रश्न 15.
0°C ताप पर एक चालक का प्रतिरोध XΩ है। वह ताप ज्ञात कीजिए जिस पर चालक का प्रतिरोध 3XΩ हो जाता है?
चालक का प्रतिरोध ताप गुणांक नियत है जिसका मान 0.4x 10-2° C-1 हैं। [2]

प्रश्न 16.
किरखॉफ के नियम का उपयोग करते हुए व्हीट स्टोन सेतु की संतुलन अवस्था के लिए आवश्यक प्रतिबन्ध प्राप्त कीजिए। आवश्यक परिपथ चित्र बनाइये। [2]

प्रश्न 17.
एम्पीयर के नियम का उपयोग करते हुए अनन्त लम्बाई के सीधे धारावाही चालक के कारण चुम्बकीय क्षेत्र का व्यंजक प्राप्त कीजिए। [2]

RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018

प्रश्न 18.
एक धारामापी का प्रतिरोध 99Ω है। इसके पूर्ण स्केल पर विक्षेप के लिए आवश्यक धारा 1mA है। यदि धारामापी के साथ 1Ω का शण्ट जोड़ दिया जाये तो धारामापी द्वारा मापी जा सकने वाली अधिकतम धारों का मान ज्ञात करो। [2]

प्रश्न 19.

  1. लौह चुम्बकीय पदार्थों के लिए क्यूरी ताप की परिभाषा लिखिए। [2]
  2. कक्षीय इलेक्ट्रॉन का चुम्बकीय आघूर्ण ज्ञात करने के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।

प्रश्न 20.
एक वर्गाकार लूप की भुजा की लम्बाई 4m है तथा यह 2.5 T के एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा है। लूप के बाहर चुम्बकीय क्षेत्र का मान शून्य है। यदि लूप 2m/s के वेग से चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् गति करता हुआ क्षेत्र से बाहर आ रहा हो तो एक सेकण्ड पश्चात् लूप में प्रेरित वि.वा. बल को मान ज्ञात कीजिये। [2]

प्रश्न 21.
हाइड्रोजन स्पैक्ट्रम में बामर श्रेणी की रेखाओं के अधिकतम तरंग दैर्ध्य एवं न्यूनतम तरंगदैर्ध्य का अनुपात ज्ञात कीजिये। [2]
अथवा
एक रेडियोएक्टिव प्रतिदर्श में सक्रिय नाभिकों की संख्या 6 घण्टे में अपने प्रारम्भिक मान की 6.25% रह जाती है। रेडियोएक्टिव प्रतिदर्श की अर्द्ध आयु ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 22.
ऑइन्सटीन प्रकाश विद्युत समीकरण व्युत्पन्न कीजिए। इसकी सहायता से प्रकाश विद्युत प्रभाव की व्याख्या कीजिए। [2]

प्रश्न 23.

  1. तार्किक द्वार (लॉजिक गेटस्) क्या हैं? [2]
  2. दो डायोडों का उपयोग कर द्वि-निवेशी ऐण्ड द्वार (AND Gate) का परिपथ चित्र बनाइए।

प्रश्न 24.
आकाश तरंग संचरण द्वारा प्रसारण की अधिकतम दूरी तथा ऐन्टेना की ऊँचाई के मध्य संबंध स्थापित कीजिए। [2]

RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018

प्रश्न 25.

  1. सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता से क्या तात्पर्य है? [3]
  2. एक बिम्ब उत्तल लैन्स से 20 सेमी दूरी पर रखा है। यदि लैन्स द्वारा 3 गुना आवर्धित वास्तविक प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है तो लैन्स की फोकस दूरी ज्ञात करो।

प्रश्न 26.
द्रव्यमान क्षति से क्या तात्पर्य है? द्रव्यमान क्षति एवं नाभिकीय बंधन ऊर्जा में संबंध स्थापित कीजिए तथा इससे प्रति न्यूक्लिऑन बंधन ऊर्जा का व्यंजक भी लिखिए। [3]

प्रश्न 27.
P-N संधि के उत्क्रम अभिनति अभिलाक्षणिक वक्र प्राप्त करने के लिए प्रायोगिक व्यवस्था का परिपथ चित्र बनाइए। उत्क्रम अभिनति की अवस्था में P-N संधि के लिए उक्रम भंजन की घटना को निम्नलिखित क्रियाविधियों द्वारा समझाइए [3]

  1. ऐवेलांशी भंजन
  2. जेनर भंजन

अथवा
NPN- ट्रांजिस्टर के उभयनिष्ठ आधार विन्यास में अभिलाक्षणिक वक्र प्राप्त करने के लिए परिपथ चित्र बनाइए। किसी ट्रांजिस्टर के उभयनिष्ठ आधार विन्यास में धारा लाभ गुणांक तथा उभयनिष्ठ उत्सर्जक विन्यास में धारा लाभ गुणांक के मध्य संबंध स्थापित कीजिए।

प्रश्न 28.
विद्युत क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा लिखिए। एक आवेशित चालक की सतह पर विद्युत बल एवं विद्युत दाब के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। आवश्यक चित्र बनाइए। [4]
अथवा
संधारित्र में संचित ऊर्जा से क्या तात्पर्य है? सिद्ध कीजिए- “दो आवेशित चालकों को जोड़ने पर उनके विभव में परिवर्तनों का अनुपात चालकों की धारिताओं के व्युत्क्रमानुपाती होता है।” समरूप आवेशित अचालक गोले के कारण विद्युत क्षेत्र व दूरी के मध्य आरेख बनाइये।

प्रश्न 29.
दिष्ट धारा की तुलना में प्रत्यावर्ती धारा की एक विशेषता एवं एक दोष लिखिए। [4]
शुद्ध प्रेरकत्व युक्त प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में निम्नलिखित के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए

  1. धारा का तात्क्षणिक मान
  2. परिपथ का प्रतिघात
  3. धारा को शिखर मान

शुद्ध प्रेरकत्व परिपथ के लिए शक्ति आरेख बनाइये।
अथवा
अर्द्ध-शक्ति बिन्दु आवृत्तियों से क्या अभिप्राय है? एक LCR श्रेणी परिपथ के लिए बैण्ड चौड़ाई ज्ञात करने का व्यंजक प्राप्त कीजिए। प्रत्यावर्ती धारा व आवृत्ति के मध्य वक्र में अर्द्धशक्ति बिन्दु आवृत्तियों को दर्शाइए।

RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018

प्रश्न 30.
प्रकाश के व्यतिकरण के लिए आवश्यक कोई दो शर्ते लिखिए। यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में व्यतिकरण फ्रिन्जों की चौड़ाई ज्ञात करने का व्यंजक प्राप्त कीजिए। यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में तीव्रता वितरण का आरेख खींचिए। [4]
अथवा
कम्पन तल तथा धुवण तल की परिभाषा लिखिए। निकॉल प्रिज्म द्वारा समतल धुवित प्रकाश प्राप्त करने की कार्यविधि समझाइए। आवश्यक चित्र बनाइये।

We hope the given RBSE Class 12 physics Board Paper 2018 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 12 Physics Board Paper 2018, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.