RBSE Class 12 Physics Model Paper 2

RBSE Class 12 Physics Model Paper 2 are part of RBSE Class 12 Physics Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 12 Physics Sample Paper 2.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Physics
Paper Set Model Paper 2
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 12 Physics Sample Paper 2

समय :3 ¼ घण्टे
पूर्णाक : 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. प्रश्न संख्या 21 तथा 27 से 30 में आन्तरिक विकल्प हैं।

प्रश्न 1.
एक धातु की वॉल अचालक धागे की सहायता के द्वारा एक समान विद्युत क्षेत्र में लटकाई गई है। यह किस दिशा में विक्षेपित होगी, यदि इस वाल पर उच्च ऊर्जा की x-किरणें डाली जायें। [1]

प्रश्न 2.
विभवमापी का तार सामान्यतः किस धातु का बना होता है और क्यों? [1]

RBSE Class 12 Physics Model Paper 2

प्रश्न 3.
एक प्रोटोन चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा के साथ 30° का कोण बनाकर ν वेग के साथ चुम्बकीय क्षेत्र B में प्रवेश करता है। तब प्रोटोन पर लगने वाला बल क्या है? [1]

प्रश्न 4.
एक चालक जिसकी लम्बाई 1m व प्रवाहित धारा 1A है,1T के चुम्बकीय क्षेत्र में लम्बवत स्थित है। चालक पर लगने वाले बल की गणना कीजिए। [1]

प्रश्न 5.
चुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति 1.8×10-5 है। इसे प्रदर्शित करने वाले चुम्बकीय पदार्थ के प्रकार का नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 6.
\(\sqrt { LC } \) का विमीय समीकरण क्या है? [1]

प्रश्न 7.
यदि दो स्लिटों के मध्य की दूरी घटाई जाये तो फ्रिज चौड़ाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा? [1]

प्रश्न 8.
इलैक्ट्रॉन विवर्तन प्रयोग से क्या जानकारी मिलती है? [1]

RBSE Class 12 Physics Model Paper 2

प्रश्न 9.
उत्सर्जक के कार्यफलन के साथ प्रकाश इलैक्ट्रॉन की अधिकतम गतिज ऊर्जा कैसे परिवर्तित होती है? [1]

प्रश्न 10.
α-क्षय के दौरान \(_{ 92 }^{ 238 }{ U }\) की अर्द्धआयु 1.5×1017s होती है। \(_{ 92 }^{ 238 }{ U }\) के 25×1020 परमाणुओं के प्रतिदर्श की सक्रियता क्या [1]

प्रश्न 11.
एक ट्रांजिस्टर के आधार क्षेत्र की चौड़ाई की कोटि क्या है? [1]

प्रश्न 12.
विद्युत चुम्बकीय तरंग के साथ सम्बन्धित संवेग के लिए व्यंजक क्या है? [1]

प्रश्न 13.
नेनो तकनीकी के गुण क्या है? [1]

प्रश्न 14.
समान धारिता के तीन संधारित्रों को जब श्रेणीक्रम में जोड़ते हैं तब कुल धारिता C1और जब समान्तर क्रम में जोड़ते हैंतब कुल धारिता Cहै। C1/C2 का मान क्या है? [2]

प्रश्न 15.
अपवाह चाल को परिभाषित कीजिएं। विद्युत धारा, अपवाह चाल से कैसे सम्बन्धित है? ओम का नियम व्युत्पन्न कीजिए। [2]

RBSE Class 12 Physics Model Paper 2

प्रश्न 16.
एक बैटरी का विद्युत वाहक बल 10V ब आन्तरिक प्रतिरोध नगण्य है, 12 प्रतिरोधक प्रत्येक का प्रतिरोध 2Ω है, के घन के विकर्ण के विपरीत कोनों पर जुड़ी है। तब इस जाल (परिपथ) का परिणामी प्रतिरोध ज्ञात कीजिए। [2]

प्रश्न 17.
पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का दावा है कि इसके केन्द्र पर स्थित 8×1022 A/m चुम्बकीय आघूर्ण के द्विध्रुव के कारण चुम्बकीय क्षेत्र के लगभग अनुमानित है। आप इसके परिमाण की कोटि की कैसे जाँच करेंगे? [2]

प्रश्न 18.
एक हानि रहित ट्रांसफार्मर की प्राथमिक कुण्डली में फेरों की संख्या 500 व द्वितीयक कुण्डली में फेरों की संख्या 5000 है। यदि द्वितीयक कुण्डली में लगे मीटर का पाठ्यांक 200 V, 8A है तब इसी स्थिति में प्राथमिक कुण्डली से
जुड़े मीटर का पाठ्यांक क्या है? [2]

प्रश्न 19.
तरंगाग्र की ज्यामिती आकृति बनाइये, जब [2]

  1. एक बिन्दु स्रोत से प्रकाश फैलता है,
  2. जब बिन्दु स्रोत उत्तल लैंस के फोकस पर होता है तब इससे प्रकाश उत्सर्जित होता हैं।

प्रश्न 20.
उत्तल लैंस के द्वारा प्राप्त प्रतिबिम्ब सीधा तथा इसकी लम्बाई बिम्ब से 4 गुनी है। यदि लैंस की फोकस दूरी 20 cm है। तब बिम्ब तथा प्रतिबिम्ब की दूरी की गणना कीजिए। [2]

प्रश्न 21.
(a) नाभिकीय संलयन क्रिया को प्रदर्शित करने का एक समीकरण लिखिये। [2]
(b) एक वैश्विक नाभिकीय युद्ध के परिणामस्वरूप एक नाभिकीय शीत उत्पन्न होगी। नाभिकीय शीत का क्या कारण है?
अथवा
(a) हाइड्रोजन परमाणु में इलैक्ट्रॉन के कक्षीय वेग की गणना कीजिये माना इसकी कुल ऊर्जा-13.6eV है।
(b) नाभिक के परितः घूर्णन करते हुये इलैक्ट्रॉन की आवृत्ति की गणना कीजिये। इलैक्ट्रॉन के द्वारा उत्सर्जित प्रकाश की आवृत्ति क्या है?

प्रश्न 22.
एकप्रकाश संवेदी सतह पर प्रकाश आपतित की तरंग दैर्ध्य में 2000A° से 2100A° तक परिवर्तित होता है। इससे संबंधित निरोधी विभव में क्या परिवर्तन होगा? [2]

RBSE Class 12 Physics Model Paper 2

प्रश्न 23.
(a) प्रकाश उत्सर्जक डायोड तथा फोटो डायोड के मध्य अन्तर लिखिए। [2]
(b) उनके वायसित परिपथ बनाइये।

प्रश्न 24.
अवरक्त किरणों, सूक्ष्म तरंगों, और रेडियो तरंगों के उत्पादन, गुणों तथा उपयोगों को लिखिये। [2]

प्रश्न 25.
(a) बोहर की परिकल्पनायें लिखिये और इलेक्ट्रॉन की कक्षा की त्रिज्या के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिये। [3]
(b) बोहर की त्रिज्या क्या है?

प्रश्न 26.
AND द्वार क्या है? इसका बूलियन व्यंजक, तार्किक प्रतीक, और सत्यापित सारिणी बताइये। परिपथ की सहायता से
इस द्वार को कैसे प्राप्त करते हैं? व्याख्या कीजिये। [3]

प्रश्न 27.
ऐम्पीयर का परिपथीय नियम लिखिए। इसके द्वारा लम्बे धारावाही चालक के अन्दर चुम्बकीय क्षेत्र ज्ञात कीजिए। [3]
अथवा

  1. आप धारामापी को वोल्टमीटर में कैसे परिवर्तित करोगे? .
  2. आप किस प्रकार वोल्टमीटर की परास में वृद्धि करोगे?

प्रश्न 28.
(a) एक बिन्दु आवेश के कारण किसी बिन्दु पर विद्युत विभव का व्यंजक लिखिए। दो आवेशों के निकाय की विद्युत स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए। [4]
(b) विद्युत द्विध्रुव को घुमाने में किये गये कार्य की गणना कीजिए एक समान विद्युत क्षेत्र में इसकी विद्युत स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
(c) बिन्दु आवेश के कारण समविभव रेखा के कोई चार गुण लिखिए।
अथवा
(a) विद्युत विभव को परिभाषित कीजिए।
(b) बिन्दु आवेश के कारण दूरी पर विद्युत विभव की गणना कीजिए। बिन्दु आवेश के कारण उत्पन्न विभव को दूरी के साथ वक्र प्रदर्शित कीजिए।
(c) 0.5A त्रिज्या हमें हाइड्रोजन परमाणु की सतह पर विद्युत विभव की गणना कीजिए।

RBSE Class 12 Physics Model Paper 2

प्रश्न 29.
(a) चुम्बकीय फ्लक्स का विमीय समीकरण ज्ञात कीजिए। [4]
(b) एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में घूर्णन करती धातु की चकती में प्रेरित विद्युत वाहक बल का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
(c) ग्रामोफोन की पीतल की चकती का व्यास 30 cm है। यह 30 चक्कर/मिनट की दर से क्षैतिज तल में घूमती है। यदि पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के ऊर्ध्व घटक का मान 0.01T हो तो चकती के केन्द्र तथा परिधि के मध्य प्रेरित वि.वा. बल की गणना कीजिए।
अथवा
श्रेणी LCR परिपथ में अनुनाद की तीक्ष्णता से आप क्या समझते हो? परिपथ के Q गुणांक के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 30.
(a) उत्तल दर्पण की फोकस दूरी तथा वक्रता त्रिज्या के मध्य सम्बन्ध स्थापित कीजिए। [4]
(b) समतल दर्पण की फोकस दूरी क्या है?
(c) उत्तल लैंस के द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब की प्रकृति क्या है, जब

  1. बिम्ब अनन्त पर है,
  2. जब बिम्ब नियत दूरी पर है। दोनों स्थितियों के लिए किरण चित्र बनाइए।

अथवा
(a) तरंगाग्र क्या है? हाइगेन का सिद्धान्त लिखिए।
(b) सिद्ध करो कि जब समान्तर किरण पुंज एक परावर्तक सतह पर आपतित होती है तब आपतन का कोण, परावर्तन के कोण के बराबर होता है।
(c) काँच में प्रकाश के वेग की गणना कीजिए यदि इसका अपवर्तनांक 1.5 है।

We hope the given RBSE Class 12 physics Model Paper 2 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 12 Physics Sample Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.