RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017 are part of RBSE Class 5 Environmental Studies Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Paper Set Board Paper 2017
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

पूर्णांक : 80 अंक
समय : 2.30 घंटे

विद्यार्थी हेतु सामान्य निर्देश

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. सभी प्रश्न निर्धारित दक्षता/अधिगम क्षेत्र पर आधारित हैं।
  3. सभी प्रश्नों के सम्मुख उनके अंकभार अंकित हैं।
  4. प्रश्न-पत्र 8 खण्डों में विभाजित है। सभी खण्ड हल करें।
  5. प्रत्येक प्रश्न का हल/उत्तर मूल्यांकन पत्रक में निर्धारित स्थान पर ही लिखें।

अवलोकन एवं दर्ज करना – अंक : 8

प्रश्न 1.
आपकी माताजी के पति आपके क्या लगते हैं ? [2]
(अ) पिताजी
(ब) नानीजी
(स) नानाजी
(द) दादीजी

प्रश्न 2.
आपने घर के आस-पास कई पालतू पशुओं को देखा होगा। किन्हीं तीन पालतू पशुओं के नाम लिखिए। [1+1+1=3]

प्रश्न 3.
निम्नांकित चित्र में कारीगर एवं श्रमिक भवन निर्माण का कार्य कर रहे हैं। भवन निर्माण में कौन-कौनसी 3 सामग्रियों का उपयोग किया जाता है ? लिखिए। [1+1+1=3]
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017 1

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

सम्प्रेषण कौशल (अभिव्यक्ति/चर्चा) – अंक : 9

प्रश्न 4.
‘अ’ को ‘ब’ से मिलान कीजिए [1+1+1=3]

क्र.सं. ऐतिहासिक इमारत जिला जिसमें स्थित
1 रणथम्भौर दुर्ग जैसलमेर
2 सोनार किला चित्तौड़गढ़
3 विजय स्तम्भ सवाई माधोपुर

प्रश्न 5.
आपके क्षेत्र का नाम लिखते हुए वहाँ के प्रमुख भोजन केनाम लिखिए।(कोई दो) [1+1+1=3]
1. क्षेत्र का नाम
2. आपके वहाँ के प्रमुख भोजन।

प्रश्न 6.
आपने कई जलाशयों को देखा है, उनमें रहने वाले कोई तीन जलीय जन्तुओं के नाम लिखिए। [1+1+1=3]

वर्गीकरण करना – अंक : 21

प्रश्न 7.
सेरेब्रल पॉल्सी क्या है ? [2]
(अ) एक मशीन
(ब) एक बीमारी
(स) एक वैज्ञानिक
(द) एक स्थान

प्रश्न 8.
अच्छे स्वास्थ्य के लिए निम्नलिखित सामग्री में से कौन कौनसी तीन चीजें हमें सर्वाधिक खानी चाहिएदलिया, पोहा, मछली, घी, दाल, तेल, दही। [1+1+1=3]

प्रश्न 9.
आपके आस-पास बहुत से खेल खेले जाते हैं। किन्हीं पाँच खेलों के नाम लिखिए, जो आपको पसन्द हैं। [1+1+1+1+1=5]

प्रश्न 10.
निम्न में से सब्जी एवं फलों को छाँटिए [1+1+1+1+1=5]
अंगूर, करेला, आम, बैंगन, पालक, गोभी, सेब, केला, आलू, पपीता।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

प्रश्न 11.
हमारे सौर परिवार में कुल आठ ग्रह-बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण हैं।इनके बारे में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(1) सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह का क्या नाम है ?  [2+2+2=6]
(2) सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है ?
(3) आप कौनसे ग्रह पर रहते हैं ?

व्याख्या/विश्लेषण – अंक : 16

प्रश्न 12.
तने से गुलाब का पौधा उगाया जाता है, उसी प्रकार से उस पौधे का नाम बताइये जो पत्ती से उगाया जाता है [2]
(अ) आलू
(ब) चमेली
(स) पत्थरचट्टा
(द) पुदीना

प्रश्न 13.
सड़क पर लाल बत्ती होने पर हमें क्या करना चाहिए? [2]
(अ) रुकना चाहिए
(ब) तेज चलना चाहिए
(स) धीरे चलना चाहिए
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 14.
मलेरिया रोग एडीज मच्छर के काटने से होता है। (सत्य/असत्य) [2]

प्रश्न 15.
आपके घर में पानी साफ करने के लिए कौन-कौनसी विधियाँ अपनाई जाती हैं ? [5]

प्रश्न 16.
निम्नांकित खेती में किए जा रहे कार्यों के चित्र दिए गए हैं। चित्र को देखकर कार्य को लिखिए। [5]
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017 2
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017 3

प्रश्न करना – अंक : 5

प्रश्न 17.
यदि आपको विद्यालय की तरफ से रेलवे स्टेशन भ्रमण पर ले जाया जाता है, तो आप रेलवे स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कौन-कौनसे प्रश्न करेंगे ? कोई तीन प्रश्न लिखिए।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

प्रयोग करना – अंक : 5

प्रश्न 18.
आपको प्रयोग द्वारा सिद्ध करना है कि चीनी, पानी में घुलनशील है। आप यह प्रयोग किस प्रकार करोगे ? चरण लिखें।

न्याय व समता के प्रति सरोकार – अंक : 8

प्रश्न 19.
सड़क किनारे कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है, आप एम्बुलेन्स बुलाने के लिए किस फोन नम्बर का उपयोग करोगे? [2]
(अ) 106
(ब) 108
(स) 129
(द) 132

प्रश्न 20.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से आपको क्या-क्या प्रेरणा मिलती है ? लिखिए। [3]

प्रश्न 21.
सफाई का कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए ? [3]

एक-दूसरे के कार्यों का सम्मान व गुणों की प्रशंसा करना – अंक : 8

प्रश्न 22.
प्रेमलता अग्रवाल को सम्मान के साथ याद किया जाता है, क्योंकि वे [2]
(अ) पर्वतारोही थी
(ब) अन्तरिक्ष यात्री थी
(स) रेल ड्राइवर थी
(द) डॉक्टर थी

प्रश्न 23.
आपके विद्यालय में एक सुन्दर उद्यान (बगीचा) तैयार करना है। प्रधानाध्यापकजी ने समस्त जिम्मेदारी आपको दी है, तो आप अपने साथियों के साथ सुन्दर उद्यान कैसे बनाओगे ? विस्तार से वर्णन कीजिए। [6]

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

उत्तर

उत्तर 1:
(अ) पिताजी।

उत्तर 2:
हमारे तीन पालतू पशु हैं

  1. गाय
  2. भैंस
  3. घोड़ा।

उत्तर 3:
भवन निर्माण की प्रमुख तीन सामग्रियाँ

  1. सीमेंट
  2. ईंट
  3. पत्थर।

उत्तर 4:

क्र.सं. ऐतिहासिक इमारत जिला जिसमें स्थित
1 रणथम्भौर दुर्ग सवाई माधोपुर
2 सोनार किला जैसलमेर
3 विजय स्तम्भ चित्तौड़गढ़

उत्तर 5:

  1. क्षेत्र का नाम-जयपुर।
  2. प्रमुख भोजन-दाल-बाटी-चूरमा-चपाती।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

उत्तर 6:
तीन जलीय जन्तु हैं

  1. मछली
  2. कछुआ
  3. मगरमच्छ।

उत्तर 7:
(ब) एक बीमारी।

उत्तर 8:
अच्छे स्वास्थ्य के लिए निम्नलिखित तीन चीजें सर्वाधिक खानी चाहिए

  1. दलिया
  2. पोहा
  3. दाल।

उत्तर 9:
मेरे आस-पास खेले जाने वाले पाँच पसन्दीदा खेल निम्नलिखित हैं

  1. खो-खो
  2. कबड्डी
  3. क्रिकेट
  4. शतरंज
  5. सितौलिया।

उत्तर 10:
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017 4

उत्तर 11:

  1. सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह का नाम बुध है।
  2. बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है।
  3. हम पृथ्वी ग्रह पर रहते हैं।

उत्तर 12:
(स) पत्थरचट्टा।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

उत्तर 13:
(अ) रुकना चाहिए।

उत्तर 14:
असत्य।

उत्तर 15:
हमारे घर में पानी साफ करने के लिए निम्न विधियाँ अपनाई जाती हैं

  1. उबालकर
  2. छानकर
  3. फिल्टर मशीन (RO) के द्वारा फिल्टर करके।

उत्तर 16:

  1. चित्र (1) जुताई।
  2. चित्र (2) रोपण।
  3. चित्र (3) कीटनाशक छिड़काव।

उत्तर 17:
हम रेलवे स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अग्रलिखित प्रश्न करेंगे।

  1. रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने से पूर्व उचित टिकिट या प्लेटफार्म टिकिट लेना क्यों आवश्यक है ?
  2. एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए या पटरी पार करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
  3. टिकिट चेकर टिकिट क्यों चैक करता है और वह यात्रियों से जुर्माना क्यों वसूल करता है?

उत्तर 18:
चीनी पानी में घुलनशील है। इसके लिए हम एक प्रयोग करेंगे

  1. सर्वप्रथम हम एक गिलास लेंगे।
  2. अब उसे पानी से आधा भरेंगे।
  3. अब गिलास के पानी में एक चम्मच चीनी को डालेंगे।
  4. चीनी डालने के बाद गिलास के पानी को एक चम्मच से हिलायेंगे।
  5. हम देखते हैं चम्मच से हिलाते समय चीनी अदृश्य हो जाती है। क्योंकि वह पानी में घुल जाती है। अतः इस प्रयोग से यह सिद्ध होता है कि चीनी पानी में घुलनशील है।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

उत्तर 19:
(ब) 108

उत्तर 20:
भीमराव अम्बेडकर के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। कि

  1. हमें शिक्षित होना जरूरी है। अतः हमें हर समस्या का सामना करते हुए भी अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए।
  2. हमें अन्याय के विरुद्ध चुप नहीं बैठना चाहिए बल्कि उसका खुलकर विरोध करना चाहिए।
  3. हमें समाज में प्रचलित कुरीतियों को आँख बन्द करके अपनाने के बजाय उनका विरोध करना चाहिए।
  4. व्यक्ति अपनी योग्यता एवं क्षमता से ही उच्च पद प्राप्त करता है एवं सम्मान पाता है। अतः हमें अपनी योग्यता एवं क्षमता को बढ़नी चाहिए।

उत्तर 21:
सफाई का कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ हमारा व्यवहार सहानुभूतिपूर्ण, सहयोगपूर्ण, स्नेहपूर्ण, दयापूर्ण, अच्छा एवं सम्मानजनक होना चाहिए। उनके साथ छुआछूत एवं भेदभाव नहीं करना चाहिए। उनको बराबरी का दर्जा देना चाहिए।

उत्तर 22:
(अ) पर्वतारोही थी।

उत्तर 23:
विद्यालय में सुन्दर उद्यान बनाने के लिए सर्वप्रथम हम खेती में काम आने वाले उपकरण (औजार) कुदाली, खुरपी, दाँतली, फावड़ी आदि एकत्रित करेंगे। उसके बाद सब मिलकर उद्यान बनाने वाली जमीन को साफ करेंगे एवं कुदाली आदि से उसको खोदकर पोली (जुताई) करेंगे। क्यारियाँ बनायेंगे एवं उद्यान के प्रत्येक कोने तक जाने के लिए रास्ता बनायेंगे। उद्यान की भूमि के चारों तरफ ऐसे पेड़-पौधे लगायेंगे जो सुन्दर भी लगे और उद्यान की बाड़ (सीमा) का कार्य भी करें। जैसे मेहन्दी, मोरपंखी आदि उद्यान के अन्दर फुलवारी के लिए विभिन्न किस्म के रंगबिरंगे फूलों के पौधे लगायेंगे जिससे उद्यान की सुन्दरता बढ़े। उद्यान के कोनों एवं बीच में छाया एवं फल देने वाले पेड़ लगायेंगे एवं खाली जमीन में मखमली घास लगायेंगे। समय समय पर उद्यान की सिंचाई एवं सफाई करेंगे एवं उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सब साथी मिल-बाँटकर वहन करेंगे। इस प्रकार विद्यालय में हम अपनी मेहनत एवं आपसी सहयोग से एक सुन्दर बगीचा तैयार कर देंगे।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017

We hope the given RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2017, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.