RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018 are part of RBSE Class 5 Environmental Studies Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Paper Set Board Paper 2018
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

पूर्णांक : 80 अंक
समय : 2.30 घंटे

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. सभी प्रश्न निर्धारित दक्षता/अधिगम क्षेत्र पर आधारित हैं।
  3. सभी प्रश्नों के सम्मुख उनके अंकभार अंकित हैं।
  4. प्रश्न-पत्र 8 खण्डों में विभाजित है। सभी खण्ड हल करें।
  5. प्रत्येक प्रश्न का हल/उत्तर मूल्यांकन पत्रक में निर्धारित स्थान पर ही लिखें।

अवलोकन एवं दर्ज करना – अंक : 8

प्रश्न 1.
निम्नांकित खाद्य श्रृंखला के चित्र को देखकर बताइए कि साँप का भोजन है। [2]
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018 1
(अ) बाज
(ब) घास
(स) मेंढक
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 2.
निम्नांकित चित्र को देखते हुए पाचन तंत्र के तीन अंगों के नाम लिखिए। [1+1+1=3]
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018 2

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

प्रश्न 3.
राजस्थान के लिए दिये गए मानचित्र को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए [1+1+1=3]
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018 3

(1) राजस्थान के मानचित्र में अपने गृह जिले को पेन्सिल / रंग से छायांकित कर नाम लिखिए।

(2) राजस्थान में कुल कितने जिले हैं ?

(3) आकार की दृष्टि से सबसे बड़े जिले का नाम लिखिए।

प्रश्न 4.
खुले में शौच क्यों नहीं करना चाहिए ? इस संबंध में अपने विचार लिखिए। (कोई तीन) [1+1+1=3]

प्रश्न 5.
आजकल वाहनों में पेट्रोल / डीजल ईंधन का अधिकतम उपयोग होता है, ईंधन की बचत के लिए तीन उपाय लिखिए।

प्रश्न 6.
आपके साथी के आँख, नाखून पीले दिखाई दे रहे हैं। आप उसे पीलिया रोग से बचने के लिए क्या सलाह देंगे ? लिखिए।

वर्गीकरण करना – अंक : 21

प्रश्न 7.
निम्नलिखित खेल समूह में से ‘आउटडोर खेल का समूह कौनसा है ?
(अ) हॉकी, कुश्ती, कबड्डी
(ब) फुटबॉल, शतरंज, बेडमिन्टन
(स) बेडमिन्टन, शतरंज, हॉकी।
(द) शतरंज, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

प्रश्न 8.
निम्नलिखित सारणी को भरिए

संकट के समय जरूरत फोन नम्बर
1. पुलिस थाना —-
2. एम्बूलेंस —-
3. अग्निशमन केन्द्र —-

प्रश्न 9.
निम्नलिखित खाद्य सामग्री को चयन कर खाद्य पिरामिड में सही जगह पर लिखिए
घी, रोटी, टमाटर, मीठा भोजन, चावल, दलिया, पालक, दूध, माँस, दाल।
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018 4

प्रश्न 10.
निम्नलिखित फसलों को तालिका में उनको पानी की आवश्यकता के आधार पर छाँटिए : [2 ½+2 ½=5]
गेहूँ, मटर, चना, गन्ना, प्याज, धान।

कम पानी की आवश्यकता वाली फसल अधिक पानी की आवश्यकता वाली फसल
1   ____ 1  ____
2   ____ 2  ____
3   ____ 3  ____

प्रश्न 11.
राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग प्रथाओं एवं परम्पराओं द्वारा वन संरक्षित किए जाते हैं। ऐसी ही तीन प्रथाओं एवं राजस्थान के तीन राष्ट्रीय उद्यानों के नाम लिखिए। [3+3=6]

व्याख्या / विश्लेषण – अंक : 16

प्रश्न 12.
चौराहे पर लगी हरी बत्ती किसका संकेत करती है ?
(अ) रुकने का
(ब) चलने को
(स) तैयार होने का
(द) घूमने का

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

प्रश्न 13.
घर के आस-पास गंदा पानी एकत्रित होने से मच्छर पनप रहे हैं, किस रोग के फैलने की संभावना है ?
(अ) पीलिया
(ब) पोलियो
(स) मलेरिया
(द) हैजा

प्रश्न 14.
निम्नलिखित में से पेट्रोलियम उत्पाद है
(अ) वैसलीन
(ब) कोयला
(स) बिजली
(द) लकड़ी

प्रश्न 15.
शहरों की ओर परिवारों के पलायन के बहुत कारण हैं। (कोई पाँच कारण लिखिए)

प्रश्न 16.
छगनाराम अपने खेतों में जैविक खाद का, मगनराम अपने खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग करता है। आपकी राय में अच्छे उत्पादन के लिए कौनसी खाद उपयुक्त है ? कारण सहित लिखिए।

प्रश्न करना – अंक : 5

प्रश्न 17.
आपके विद्यालय द्वारा चित्तौड़ किले के भ्रमण को कार्यक्रम बनाया गया है। आप द्वारा किले की जानकारी प्राप्त करने के लिए गाइड से कौन-कौनसे प्रश्न करेंगे ? कोई पाँच प्रश्न लिखिए।

प्रयोग करना – अंक : 5

प्रश्न 18.
पानी में पदार्थों की घुलनशीलता को प्रदर्शित करने वाले प्रयोग का चित्र बनाते हुए चरण लिखिए।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

न्याय एवं समता के प्रति सरोकार – अंक : 8

प्रश्न 19.
दी गई ब्रेल लिपि को देखकर बताइए कि “N” को ब्रेल लिपि में लिखा जाएगा।
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018 5

प्रश्न 20.
शिवाजी के जीवन की प्रेरणा स्रोत उनकी माताजी जीजाबाई थीं। आपके जीवन प्रेरणा स्रोत कौन है। और क्यों है ? लिखिए।

प्रश्न 21.
गौशालाओं में गायों को रखा जाता है। उनकी अच्छी देखभाल हेतु क्या-क्या व्यवस्थाएँ होनी चाहिए? कोई तीन वाक्य लिखिए।

एक-दूसरे के कार्यों का सम्मान एवं गुणों की प्रशंसा करना। – अंक : 8

प्रश्न 22.
भूकम्प आने पर हमें क्या करना चाहिए?
(अ) छत पर चढ़ जाना चाहिए।
(ब) एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाना चाहिए।
(स) घर से बाहर आ जाना चाहिए।
(द) पेड़ के नीचे चले जाना चाहिए।

प्रश्न 23.
आपके विद्यालय द्वारा कक्षा V (5) के विद्यार्थियों को पहाड़ की सैर हेतु ले जाया जाता है, आपको दल का दलनायक बनाया जाता है। आप अपने साथियों से किस प्रकार सहयोग लेंगे ? इसकी एक कार्य योजना लिखिए।

उत्तर

उत्तर 1:
(स) साँप का भोजन मेंढ़क है।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

उत्तर 2:
पाचन तंत्र के तीन अंग-

  1. मुख,
  2. आहार नली,
  3. आमाशय,
  4. आँत।

उत्तर 3:

  1. जयपुर।
  2. 33 जिले।
  3. जैसलमेर।

उत्तर 4:

  1. खुले में शौच इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि खुले में शौच से पर्यावरण दूषित होता है।
  2. बीमारियाँ फैलती हैं।
  3. महिलाओं एवं बालिकाओं को अंधेरे में साँप, बिच्छू काटने का भय रहता है।

उत्तर 5:
ईंधन की बचत के लिए तीन उपाय निम्न हैं

  1. कम दूरी के लिए वाहनों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  2. लाल बत्ती पर वाहन के इंजन को बन्द करना चाहिए।
  3. समय-समय पर वाहन की सर्विस करवानी चाहिए।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

उत्तर 6:
पीलिया रोग से बचने के लिए निम्न सलाह देंगे

  1. दूषित जल तथा भोजन का उपयोग न करे।
  2. मसाले व चिकनाई युक्त भोजन नहीं करे।
  3. पपीता तथा गन्ने के रस का उपयोग करे।
  4. समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से दवाइयाँ ले।

उत्तर 7:
(अ) हॉकी, कुश्ती, कबड्डी।

उत्तर 8:

  1. 100,
  2. 108,
  3. 101

उत्तर 9:
कम खाएँ–घी, मीठा भोजन
सीमित खाएँ–दूध, माँस
खूब खाएँ-टमाटर, पालक
सर्वाधिक खाएँ-रोटी, चावल, दलिया, दाले।

उत्तर 10:

  1. कम पानी की आवश्यकता वाली फसल मटर, चना, प्याज।
  2. अधिक पानी की आवश्यकता वाली फसल-गेहूँ, गन्ना, धान।

उत्तर 11:
ओरण, गोचर चारागाह आदि। तीन राष्ट्रीय उद्यानों के नाम

  1. रणथम्भौर बाघ संरक्षण राष्ट्रीय उद्यान
  2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
  3. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

उत्तर 12:
(ब) चलने का।

उत्तर 13:
(स) मलेरिया।

उत्तर 14:
(अ) वैसलीन।

उत्तर 15:

  1. रोजगार की तलाश में ।
  2. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए।
  3. गम्भीर बीमारी के अच्छे इलाज हेतु।
  4. प्राकृतिक आपदाओं के कारण।
  5. सुविधायुक्त जीवन जीने के लिए।

उत्तर 16:
हमारी राय में अच्छे उत्पादन के लिए जैविक खाद उपयुक्त है।
कारण- 

  1. उत्पादन अधिक होता है।
  2. मिट्टी की उर्वरकता बढ़ जाती है।
  3. बीमारियों से फसल की रक्षा होती है।
  4. उपज गुणवत्तापूर्ण होती है।
  5. घर के कचरे का सदुपयोग हो जाता है।

उत्तर 17:

  1. किले का निर्माण कब हुआ ?
  2. किले का निर्माण किस राजा ने करवाया ?
  3. किले का दरवाजा बड़ा क्यों बनवाया गया ?
  4. किला ऊँची जगह पर क्यों बनवाया गया ?
  5. किले में पानी संरक्षण की क्या व्यवस्था थी ?

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

उत्तर 18:
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018 6

एक गिलास लेंगे। उसे आधा पानी से भरेंगे। एक कोरी लेंगे उसमें शक्कर के दाने भरेंगे। दूसरी कटोरी लेंगे उसमें नमक लेंगे। एक चम्मच लेकर शक्कर की कटोरी में से एक चम्मच शक्कर गिलास के पानी में डालकर हिलाएँगे। कुछ समय पश्चात् हम देखते हैं कि शक्कर के दाने पानी में घुल गये हैं। इसी प्रकार नमक की कटोरी से एक चम्मच नमक लेकर पानी के गिलास में डालकर हिलाएँगे। कुछ समय बाद नमक भी पानी में घुल गया। इस प्रकार पानी में पदार्थों की घुलनशीलता प्रदर्शित होती है।

उत्तर 19:
(स)
RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018 7

उत्तर 20:
छात्र स्वविवेकानुसार उत्तर लिखें।

उत्तर 21:

  1. गायों के लिए साफ-सुथरा एवं हवादार बाड़ा होना चाहिए।
  2. गायों के लिए उचित एवं पौष्टिक आहार, हरी घास का उचित प्रबंध होना चाहिए।
  3. बीमार होने पर समुचित इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए।
  4. मल-मूत्र के सही निस्तारण की व्यवस्था होनी चाहिए।

उत्तर 22:
(स) घर से बाहर आ जाना चाहिए।

उत्तर 23:

  1. दल में साथियों को छोटे-छोटे समूह में बाँटना।
  2. प्रत्येक साथी की क्षमता का ज्ञान रखना क्योंकि प्रत्येक बच्चे कुछ न कुछ सामान को ढोते हुए चलेंगे, जैसे-जूते, रस्सी, चश्मा, हुक आदि तथा स्वयं का सामान।
  3. कौनसा दल आगे, कौनसा मध्य में व कौनसा सबसे पीछे रहेगा।
  4. प्रात: 8.00 बजे तैयारी करना,
  5. आगे चलने वाला देल क्या-क्या लेकर चलेगा तथा ऊपर पहुँचकर क्या तैयारी शुरू करेगा।
  6. अंत में चलने वाला दल अपने साथ किन-किन आवश्यक वस्तुओं को लेकर चलेगा।
  7. लौटने / उतरने का निर्णय किस दल द्वारा लिया जायेगा।
  8. आकस्मिक परिस्थितियों में किस प्रकार किन किन संकेतों से सूचित किया जायेगा।

RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018

We hope the given RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 5 Environmental Studies Board Paper 2018, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.