RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 3

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 3 are part of RBSE Class 5 Environmental Studies Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 5 Environmental Studies Sample Paper 3.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Paper Set Model Paper 3
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 5 Environmental Studies Sample Paper 3

पूर्णांक : 80 अंक
समय : 2.30 घंटे

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. सभी प्रश्न निर्धारित दक्षता/अधिगम क्षेत्र पर आधारित हैं।
  3. सभी प्रश्नों के सम्मुख उनके अंकभार अंकित हैं।
  4. प्रश्न-पत्र 8 खण्डों में विभाजित है। सभी खण्ड हल करें।
  5. प्रत्येक प्रश्न का हल/उत्तर मूल्यांकन पत्रक में निर्धारित स्थान पर ही लिखें।

अवलोकन एवं दर्ज करना – अंक : 8

प्रश्न 1.
गन्ना उगाया जाता है [2]
(अ) बीज द्वारा
(ब) जड़ द्वारा
(स) तन द्वारा
(द) पत्ती द्वारा

प्रश्न 2.
यदि आपको बाहर पढ़ने जाना पड़े तो आप क्या-क्या सामान लेकर जायेंगे? [3]

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 3

प्रश्न 3.
राजस्थान के मानचित्र में बीकानेर जिले के दो पड़ौसी जिलों के नाम लिखिए: [3]
RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 3 1

सम्प्रेषण कौशल (अभिव्यक्ति / चर्चा) – अंक : 9

प्रश्न 4.
शहरों एवं कस्बों में सरकार द्वारा लोगों के लिए पानी की व्यवस्था किस प्रकार की जाती है? [3]

प्रश्न 5.
घर पर खाना बनाते समय साफ-सफाई की किन-किन बातों का ध्यान रखा जाता है? [3]

प्रश्न 6.
आपने अपने आस-पास झोपड़ी या कच्चा मकान देखा होगा। झोपड़ी तथा कच्चे मकान के निर्माण में कौन-कौनसी तीन सामग्रियों का उपयोग किया जाता है? लिखिए। [3]

वर्गीकरण करना – अंक : 21

प्रश्न 7.
कुत्ता अपने मालिक को पहचान लेता है [2]
(अ) सँघकर
(ब) चखकर
(स) बोलकर
(द) छूकर

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 3

प्रश्न 8.
निम्नलिखित सारणी को भरिए। [3]

हुनरमंद व्यक्ति औजार
1. मिस्त्री
2. दर्जी
3. डॉक्टर

प्रश्न 9.
ब्रेल लिपि में EXPERIMENT को निम्नलिखित रूप से लिखा जाता है तो इसी अनुरूप EXPERT को ब्रेल लिपि में लिखिए [5]

प्रश्न 10.
निम्न में से सब्जी एवं फलों को छाँटिए-
अंगूर, करेला, पालक, गोभी, केला, सेब, पपीता, आलू, बैंगन, आम। [5]

प्रश्न 11.
निम्नलिखित फसलों की तालिका में तेल प्राप्त होने वाली तथा तेल न प्राप्त होने वाली फसलों को छाँटिए-
चना, गेहूँ, तिल, मूंगफली, सरसों, तारामीरा, बाजरा, मक्का, सोयाबीन, मूंग। [6]

व्याख्या / विश्लेषण – अंक : 16

प्रश्न 12.
आपके आस-पास बहुत से खेल खेले जाते हैं। किन्हीं चार खेलों के नाम लिखिए जो आपको पसन्द हैं ? [2]

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 3

प्रश्न 13.
योग दिवस मनाया जाता है [2]
(अ) 21 जून को
(ब) 21 अप्रैल को
(स) 21 अक्टूबर को
(द) 21 मार्च को

प्रश्न 14.
जैसलमेर में निम्न में से किसका सामना करना पड़ता है ? [2]
(अ) बहुत ज्यादा वर्षा को
(ब) चिलचिलाती धूप का
(स) बर्फीली आँधियों का
(द) कड़ाके की ठण्ड का

प्रश्न 15.
किन फसलों में सिंचाई की आवश्यकता होती है और क्यों ? [5]

प्रश्न 16.
आपके मित्र के शरीर में आयरन की कमी के कारण कमजोरी महसूस हो रही हो, तो निम्नलिखित खाद्य सामग्री में से आप उन्हें क्या-क्या खाने की सलाह देंगे: [5]
चावल, घी, पालक, मछली, सेब, आलू।

प्रश्न करना – अंक : 5

प्रश्न 17.
यदि आपको विद्यालय की तरफ से पोस्ट ऑफिस भ्रमण पर ले जाया जाता है तो आप पोस्ट ऑफिस के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कौन-कौनसे प्रश्न करेंगे ? कोई तीन प्रश्न लिखिए। [5]

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 3

प्रयोग करना – अंक : 5

प्रश्न 18.
आपको प्रयोग द्वारा सिद्ध करना है कि नमक पानी में घुलनशील है। आप यह प्रयोग किस प्रकार करोगे ? चरण लिखिए। [5]

न्याय एवं समता के प्रति सरोकार – अंक : 8

प्रश्न 19.
सड़क के किनारे कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है, आप एम्बुलेन्स बुलाने के लिए किस फोन नम्बर का उपयोग करोगे ? [2]
(अ) 108
(ब) 106
(स) 100
(द) 101

प्रश्न 20.
डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन से आपको क्या प्रेरणा मिलती है ? लिखिए। [3]

प्रश्न 21.
हमारे घर के नौकर के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए ? [3]

एक-दूसरे के कार्यों का सम्मान एवं गुणों की प्रशंसा करना – अंक : 8

प्रश्न 22.
राजस्थान के चार राष्ट्रीय उद्यान तथा अभयारण्यों के नाम उनके जिलों सहित लिखिए। [2]

राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान जिले का नाम
1.
2.
3.
4.

RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 3

प्रश्न 23.
आपके विद्यालय में एक बगीचा तैयार करना है। प्रधानाध्यापकजी ने समस्त जिम्मेदारी आपको दी है तो आप अपने साथियों के साथ सुन्दर उद्यान कैसे तैयार करोग? कार्य योजना लिखो। [6]

We hope the given RBSE Class 5 Environmental Studies Model Paper 3 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 5 Environmental Studies Sample Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.