RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 are part of RBSE Class 5 Hindi Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Hindi
Paper Set Board Paper 2018
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

पूर्णांक : 80 अंक
समय : 2.30

घंटे परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश

  1. विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
  2. प्रत्येक प्रश्न हिन्दी विषय के लिए निर्धारित अधिगम क्षेत्र के अनुसार है।
  3. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
  4. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्रश्न-पत्र में दिए गए निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
  5. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  6. सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।

पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (गद्य) – अंक : 22

निर्देश-सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखिए :

प्रश्न 1.
अपनी वस्तु’ पाठ में दोनों भाई किस वस्तु के लिए झगड़ा कर रहे थे ? [1]
(अ) धन के लिए
(ब) भूमि के लिए
(स) मकान के लिए
(द) भोजन के लिए

प्रश्न 2.
मैच के दौरान गलत खेल अथवा नियम टूटने पर फाउल का इशारा करता है [1]
(अ) गुरुजी
(ब) केप्टिन
(स) रेफ़री
(द) शारीरिक शिक्षक

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

प्रश्न 3.
स्वर्ण नगरी कहते हैं [1]
(अ) जैसलमेर को
(ब) जयपुर को
(स) जोधपुर को
(द) उदयपुर को

निर्देश निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

प्रश्न 4.
हँसो और हँसाओ______ पाओ। [1]

प्रश्न 5.
मार्गेट को______ अच्छा लगता था। [1]

प्रश्न 6.
उदयसिंह पर पन्नाधाय______ छाई हुई थी। [1]

प्रश्न 7.
भगिनी निवेदिता को नारी शक्ति का प्रतीक क्यों कहा गया है? [3]

प्रश्न 8.
सरदार पटेल के मन में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराने का भाव कैसे जागा ? [3]

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

प्रश्न 9.
खण्ड’अ’ के शब्दों को खण्ड’ब’ के समानार्थी शब्दों से चयन कर मिलान कीजिए : [4]
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 1

प्रश्न 10.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
जैसलमेर को हवेलियों के झरोखों की नगरी भी कहते हैं। यहाँ पटवों की हवेली, नथमल की हवेली, सालमसिंह की हवेली आदि दर्शनीय हवेलियाँ हैं। हवेलियाँ देखने के बाद हम गड़ीसर तालाब पर गए। यह तालाब सदियों से यहाँ के बाशिंदों की प्यास बुझाता है। दूसरे दिन हम सम पहुँचे। वहाँ रेत का अथाह समंदर हमें बरबस ही अपनी ओर खींचता है। हम सम के धोरों की मखमली रेत पर खूब नाचे-गाए। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उपर्युक्त गद्यांश को पढ़कर लिखिए :
(1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए [1 ½]
(2) जैसलमेर की कौन-कौनसी हवेलियाँ प्रसिद्ध [1 ½]
(3) जैसलमेर के लोगों की प्यास कौनसे तालाब से बुझती है ? [1 ½]
(4) रेत के धोरों को क्या कहा गया है ? [1 ½]

पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना ( पद्य) – अंक : 13

प्रश्न 11.
कबीर ने गोविंद से बड़ा किसको बताया [1]
(अ) बड़े भाई को
(ब) गुरुजी को
(स) माता-पिता को
(द) महात्मा को

प्रश्न 12.
वीर, शहीदों की गाथाएँ सुनकर मन में क्या भाव उठते हैं? [3]

प्रश्न 13.
नए समाज के निर्माण के लिए हम एकदूसरे के प्रति कैसी भावना रखेंगे ? [3]

प्रश्न 14.
खण्ड ‘अ’ की पंक्तियों का खण्ड ‘ब’ की सही पंक्ति के साथ मिलान कीजिए : [6]
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 2

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

व्यावहारिक व्याकरण – अंक : 13

प्रश्न 15.
(अ) निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व प्रत्यय को अलग-अलग कीजिए: [2]
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 3

(ब) निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व उपसर्ग को अलग-अलग कीजिए: [2]
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 4

प्रश्न 16.
(अ) निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में प्रयोग कीजिए: [2]
(1) नौ दो ग्यारह होना …………..
(2) आँख का तारा होना ……….
(ब) निम्नलिखित वाक्यों में बहुवचन का प्रयोग करते हुए पुनः वाक्य बनाइए [2]
(1) कमल को मिठाई पसंद है। ……….
(2) नेहा किताब पढ़ती है।…………..

प्रश्न 17.
(अ) निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा व क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए: [2]
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 5

(ब) निम्नलिखित वाक्यों में से लिंग व विशेषण छाँटकर लिखिए: [2]
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 6

प्रश्न 18.
सम्मान शब्द का विलोम शब्द है। [1]
(अ) मान
(ब) अपमान
(स) विमान
(द) अभिमान

सृजनात्मक अभिव्यक्ति – अंक : 24

प्रश्न 19.
आप अपने मित्र मोहन के साथ मेला देखने गए। वहाँ देखे दृश्य का वर्णन अपने मित्र से करते हैं। इसे संवाद रूप में छः पंक्तियों में लिखिए। [4]
स्वयं _______
मित्र _______
स्वयं _______
मित्र _______
स्वयं _______
मित्र _______

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में से किसी एक कहानी को कल्पना के आधार – तखिए : [8]
(अ) शेर और चूहा
(ब) खरगोश और कछुआ
(स) प्यासा कौआ
अथवा
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर दस पंक्तियों में निबन्ध लिखिए :
(अ) मेरा विद्यालय
(ब) मेरा प्रिय मित्र
(स) बस की यात्रा
(द) रंगों का त्योहार होली

प्रश्न 21.
आप राजकीय माध्यमिक विद्यालय, जगतपुरा की छात्रा गीता हैं। अपने प्रधानाध्यापक को टी. सी. (स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र) प्राप्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र लिखिए। [6]

प्रश्न 22.
दिए गए वाक्यों को पढ़कर वर्ग पहेली पूर्ण कीजिए : [6]

वा
रा बू
यु रा
जू

1. जल में खिलने वाला फूल______
2. एक पक्षी का नाम______
3. वस्तुओं को तोलने का उपकरण______
4. राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र का नाम______
5. हवा का पर्यायवाची शब्द______
6. रहने के लिए बनाए गए भवन को कहते हैं।______

परिवेशीय सजगता – अंक : 8

प्रश्न 23.
(अ) विद्यालय को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए आप क्या-क्या प्रयास करेंगे ? [4]
(ब) वाहन चलाते समय हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? [4]

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

उत्तर

उत्तर 1:
(ब) भूमि के लिए

उत्तर 2:
(स) रेफ़री

उत्तर 3:
(अ) जैसलमेर को

उत्तर 4:
हँसो और हँसाओ अच्छा स्वास्थ्य पाओ।

उत्तर 5:
मार्गेट को मातृभूमि का कार्य अच्छा लगता था।

उत्तर 6:
उदयसिंह पर पन्नाधाय ढाल बनकर छाई हुई थी।

उत्तर 7:
भगिनी निवेदिता को नारी शक्ति का प्रतीक इसलिए कहा गया है क्योंकि उन्होंने कलकत्ता में लड़कियों का एक स्कूल आरंभ किया। वहाँ छोटी लड़कियों को पढ़ाने लिखाने के साथ-साथ मिट्टी का काम, चित्रकारी का काम भी विद्यालय में सिखाना शुरू किया जिससे वे आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकें।

उत्तर 8:
जब सूर्यास्त के समय सरदार पटेल समुद्र के तट की ओर मुँह करके अंजलि से जल दान कर रहे थे। तीनों बार जल चढ़ाते समय उनका ध्यान समुद्र में प्रतिबिंबित होते सोमनाथ के भग्न मंदिर की ओर था। तीनों बार उनके मुख से निकला, मैं इसका निर्माण करूंगा। इस तरह उन्होंने भारतीयों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया।

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

उत्तर 9:
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 7

उत्तर 10:

  1. गद्यांश का उचित शीर्षक है-स्वर्ण नगरी की सैर अथवा हवेलियों व झरोखों की नगरी ।
  2. जैसलमेर की पटवों की हवेली, नथमल की हवेली, सालमसिंह की हवेली आदि दर्शनीय हवेलियाँ प्रसिद्ध हैं।
  3. जैसलमेर के लोगों की प्यास गड़ीसर तालाब से बुझती है।
  4. रेत के धोरों को सम कहा गया है।

उत्तर 11:
(ब) गुरुजी को।

उत्तर 12:
वीर, शहीदों की गाथाएँ सुनकर मन में वीरता, साहस, देश के लिए शान से मरना, त्याग, बलिदान तथा देश की | रक्षा और गौरव के भाव उठते हैं।

उत्तर 13:
नए समाज के निर्माण के लिए हम प्रेम, भाईचारा, एक-दूसरे के सुख-दु:ख में साथ देना, मिल-जुलकर रहना, ये धरती ये गगन सबका है ऐसा प्रेम-संदेश देते हुए परस्पर सहयोग करते रहेंगे।

उत्तर 14:
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 8

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

उत्तर 15:
(अ)
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 9

(ब)
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 10

उत्तर 16:
(अ) 1. चोर पुलिस को देखकर नौ दो ग्यारह हो गया।
(2) प्रणव तो अपने दादा-दादी की आँख का तारा है।

(ब) 1. कमल को मिठाइयाँ पसन्द हैं।
(2) नेहा किताबें पढ़ती है।

उत्तर 17:
(अ)
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 11

(ब)
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 12

उत्तर 18:
(ब) अपमान।

उत्तर 19:
मोहन – अरे! आज तो हम तीज का मेला देखकर आये हैं।
सोहन – तुमने मेले में क्या-क्या देखा था ?
मोहन – मेले में रंग-बिरंगी पोशाकें, सजी-धजी दुकानें, बैण्ड-बाजों की मधुर आवाज और मिठाइयों, खिलौनों की वहाँ भरमार थी।
सोहन – अरे! मुझे भी मेला देखना है। मोहन हम सब साथ चलेंगे।
मोहन – अच्छा, अगले मेले में हम सब मित्र एक साथ जायेंगे।

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

उत्तर 20:
प्यासा कौआ
एक बार एक कौआ था। वह बहुत प्यासा था। वह पानी की खोज में इधर-उधर उड़ता रहा, परन्तु उसे कहीं पानी नहीं मिला। अन्त में वह एक बाग में पहुँचा वहाँ उसने पानी का घड़ी देखा, परन्तु उसमें पानी बहुत कम था। उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच सकी। उसने घड़े के समीप कुछ छोटे-मोटे पत्थर देखे। उसे एक तरकीब सूझी। उसने एक-एक करके पत्थर उठाये और उन्हें घड़े में डाला। पानी ऊपर चढ़ आया। उसने पानी पीया और उड़ गया।

उत्तर 21:
सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापकजी,
राजकीय माध्यमिक विद्यालय,
जगतपुरा, जयपुर।.

सादर निवेदन है कि मेरे पिताजी का यहाँ से अलवर तबादला (स्थानान्तरण) हो गया है। मुझे भी पिताजी के साथ रहकर वहीं पढ़ना है।.
अत: प्रार्थना है कि मुझे. टी. सी. (स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र) प्रदान करने की कृपा करें।

आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
गीता
कक्षा : 5 (अ)
दिनांक : ______

उत्तर 22:

  1. कमल
  2. कबूतर
  3. तराजू
  4. राम
  5. वायु
  6. घर।

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018

उत्तर 23:
(अ) विद्यालय को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए हमें कचरा इधर-उधर नहीं डालना चाहिए। विद्यालय की दीवारों को गंदा नहीं करना चाहिए। विद्यालय के बगीचे को साफ कर पौधों को पानी देंगे। दीवारों पर सुंदर तथा प्रेरणादायी चार्ट बनाकर लगाएँगे। उन पर प्रेरक पद्य तथा अनमोल वचन तथा सूक्तियाँ लिखेंगे। कक्षा-कक्ष को साफ-सुथरा रखेंगे तथा कचरा-पात्र रखेंगे।

(ब) दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनेंगे। चौराहे पर लाल बत्ती का ध्यान रखेंगे। मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे। वाहन की गति-सीमा का ध्यान रखेंगे। शराब पीकर वाहन नहीं चलायेंगे। सही दिशा में वाहन चलायेंगे यातायात के नियमों का पालन करेंगे। लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करेंगे।

We hope the given RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2018, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.