RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1 are part of RBSE Class 5 Hindi Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 5 Hindi Sample Paper 1.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Hindi
Paper Set Model Paper 1
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 5 Hindi Sample Paper 1

समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80

विद्यार्थियों हेतु सामान्य निर्देश

  1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
  2. विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
  3. सभी प्रश्न निर्धारित अधिगम क्षेत्र के अनुसार हैं।
  4. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्रश्न-पत्र में दिये गये निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
  5. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ लिखें।
  6. सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।

निर्देश-सही उत्तर का क्रमाक्षर लिखिए

प्रश्न 1.
सदाचारी व्यक्ति का समाज में सदैव सम्मान होता है। इनमें से किसे सदाचारी व्यक्ति का गुण कहा जा सकता है [1]
(अ) मधुर वचन
(ब) विनम्रता
(स) बड़ों का सम्मान
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2.
फूल का पर्यायवाची शब्द है [1]
(अ) सुमन
(ब) पंकज
(स) जलज
(द) सरोज

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

प्रश्न 3.
सभी नगरों को उनकी किसी न किसी विशेषता के कारण जाना जाता है। इनमें से ‘स्वर्ग नगरी’ के रूप में कौनसा शहर जाना जाता है [1]
(अ) जोधपुर को
(ब) उदयपुर को
(स) जैसलमेर को
(द) जयपुर को

प्रश्न 4.
‘बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय’ दोहे के रचयिता हैं [1]
(अ) रहीम
(ब) कबीर
(स) रसखान
(द) तुलसी

प्रश्न 5.
भारत के प्रथम गृहमंत्री थे [1]
(अ) जवाहरलाल नेहरू
(ब) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(स) लाल बहादुर शास्त्री
(द) गुलजारी लाल नंदा

दिए-गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(सदाचारी, शिकागो धर्म सम्मेलन, व्यापारी, हिन्दी सम्मेलन, बढ़)

प्रश्न 6.
स्वामी विवेकानन्द ने_______ में ख्याति अर्जित की। [1]

प्रश्न 7.
_______ व्यक्ति का सम्मान होता है। [1]

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

प्रश्न 8.
नियमों के साथ खेलने से आनंद_______ जाएगा। [1]

प्रश्न 9.
भगिनी निवेदिता ने स्वामी विवेकानन्द के साथ भारतीय महिलाओं के लिए क्या-क्या कार्य किये ? स्पष्ट करें। [3]

प्रश्न 10.
‘बड़े बड़ाई ना करें बड़े न बोलें बोल’ दोहे के माध्यम से रहीम क्या कहना चाहते हैं? [3]

प्रश्न 11.
“स्वच्छ तन में स्वस्थ मन निवास करता है”, इस कथन के आधार पर हमें स्वस्थ रहने के लिए क्या-क्या करना चाहिए? [3]

प्रश्न 12.
किताबें हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं? [3]

प्रश्न 13.
समाज + इक = सामाजिक बना। इसी तरह ‘इक’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइए। [4]

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

प्रश्न 14.
निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व उपसर्ग को अलगअलग कीजिए मूल शब्द अज्ञान विदेश [4]
RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1 1

प्रश्न 15.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए [4]
(1) विद्यालय :_______
(2) पेड़ :______
(3) मेहनत :_______
(4) पुस्तक :_______

प्रश्न 16.
निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा और विशेषण शब्दों को छाँटकर लिखिए [4]
(क) रमेश बुद्धिमान लड़का है।
संज्ञा :________
विशेषण :_______
(ख) गाय का दूध पौष्टिक होता है।
संज्ञा :_______
विशेषण :_______

प्रश्न 17.
सार्थक अक्षरों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए सार्थक शब्द बनाइए [6]

शौ भी
रा सी ता
जा ली

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

प्रश्न 18.
खण्ड’अ’ के शब्दों को खण्ड ‘ब’ के समानार्थी शब्दों से चयन कर मिलान कीजिए [4]
RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1 2

प्रश्न 19.
आपके गाँव में कौन-कौनसे यातायात के साधन हैं ?इनका उपयोग करते समय कौन-कौनसी सावधानियाँ रखनी चाहिए? [8]

प्रश्न 20.
निम्नलिखित शब्दों के आधार पर शेर व खरगोश की कहानी लिखिए [8]
जंगल में एक शेर_______। वह जंगल के जानवरों को_______। सब जानवर परेशान_______। वे सब मिलकर खरगोश_______ (खरगोश_______ को कुएँ के पास_______ अपनी परछाई_______ कुएँ में छलांग लगा दी।

प्रश्न 21.
नीचे दिए गए वाक्य सही होने पर (✓) तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ [6]
(1) दीपावली के त्यौहार पर दीप जलाए जाते हैं।
(2) भाई-बहन का त्यौहार बसंत पंचमी है।
(3) हिमालय भारत के दक्षिण दिशा में है।
(4) ऋतुएँ छः होती हैं।
(5) आलस्य को हमें जीवन-मंत्र बनाना चाहिए।
(6) वृक्ष कभी अपना फल नहीं खाते हैं।

प्रश्न 22.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए [6]
विपत्तियाँ तथा प्रतिकूल परिस्थितियाँ प्रायः सभी के जीवन में आती हैं, किन्तु सदाचारी व्यक्ति इनसे कभी विचलित नहीं होता। ऐसा व्यक्ति जीवन में कितनी भी बड़ी विपदा आ जाए तो भी उनसे मुकाबला करने की क्षमता रखता है। उसमें असीम धैर्य एवं सहनशक्ति जैसे महान् गुण होते हैं। परोपकार करना उसका स्वभाव होता है। वह अपने कार्य से सदा दूसरों का भला करता है। लोग उस पर विश्वास करते हैं। सभा हो या समुदाय, सदाचार से युक्त व्यक्ति सर्वत्र पूजा जाता है।
1. इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
2. सदाचारी व्यक्ति किससे विचलित नहीं होता?
3. सदाचारी व्यक्ति में कौन-कौनसे गुण होते हैं?
4.अविश्वास’ शब्द का विलोम शब्द गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

प्रश्न 23.
आप रमा हैं। अपनी बहिन सीमा की शादी में जाने हेतु अपने प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्यजी को तीन दिन के अवकाश का प्रार्थना-पत्र लिखिए। [6]

उत्तर-तालिका

उत्तर 1:
(ब) विनम्रता

उत्तर 2:
(अ) सुमन

उत्तर 3:
(स) जैसलमेर को

उत्तर 4:
(ब) कबीर

उत्तर 5:
(ब) सरदार वल्लभ भाई पटेल

उत्तर 6:
शिकागो धर्म सम्मेलन

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

उत्तर 7:
सदाचारी

उत्तर 8:
बढ़।

उत्तर 9:
भगिनी निवेदिता ने विवेकानन्द के उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करने के साथ-साथ कलकत्ता में लड़कियों का एक स्कूल भी आरम्भ किया। वहाँ छोटी लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने के साथ-साथ मिट्टी का काम, चित्रकारी का काम आदि भी सिखाया। जब कलकत्ता में महामारी फैली तो निवेदिता ने टोली बनाकर दिनरात, भूख-प्यास की चिंता किए बिना रोगियों की चिकित्सा, सेवा, सफाई आदि कार्य कर पीड़ितों की मदद की। उन्होंने अंग्रेजी समाचारपत्रों में अपील प्रसारित कर मदद माँगी व धन-संग्रह भी किया।

उत्तर 10:
रहीमजी कहते हैं कि बड़े लोग (महापुरुष) कभी बड़ाई (प्रशंसा) नहीं करते हैं और न ही बड़े बोल (घमण्ड भरी बात) बोलते हैं। उदाहरणस्वरूप हीरा (बहुमूल्य रत्न) कभी नहीं कहता कि मेरा मोल (कीमत) लाखों रुपये है अर्थात् महापुरुष अपनी बातों से नहीं बल्कि कर्म से महान् बनते हैं और वे प्रशंसा के आकांक्षी भी नहीं होते।

उत्तर 11:
हमारा तन स्वस्थ रहता है तो हमें सब कुछ अच्छा लगता है। रात को नींद अच्छी आती है और सुबह तरोताजा उठते हैं। आलस्य हमारे पास नहीं आता और हर काम फटाफट करते हैं। कार्य शीघ्रता से पूर्ण होने पर जीवन सुखी बनता है। इसलिए कहा गया है कि स्वस्थ तन सुखी जीवन।
स्वस्थ रहने के तरीके-

  1. रोजाना नहाना।
  2. दाँत साफ करना।
  3. शौच के बाद साबुन से हाथ धोना।
  4. शुद्ध एवं छानकर पानी पीना।
  5. घर को साफ-सुथरा रखना।
  6. शुद्ध, ताजा एवं पौष्टिक भोजन खाना।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

उत्तर 12:
किताबों से हमें बीते जमाने की, आज की, कल की, प्रत्येक क्षण की, खुशियों, गमों, फूलों, बमों, जीत, हार एवं प्यार की, विज्ञान, कृषि, अन्तरिक्ष आदि की बातों की जानकारी मिलती है जिससे मानव जाति का विकास होता है। मानव जीवन को सुखी व प्रगतिशील बनाने में किताबों का ज्ञान ही सहायक होता है।

उत्तर 13:

  1. पुराण + इक = पौराणिक
  2. इतिहास + इक = ऐतिहासिक
  3. धर्म + इक = धार्मिक
  4. विवाह + इक = वैवाहिक

उत्तर 14:
RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1 3

उत्तर 15:

  1. विद्यालय-हम प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं।
  2. पेड़-पेड़ हमें फल और छाया देते हैं।
  3. मेहनत-मेहनत करने वाला कभी असफल नहीं होता।
  4. पुस्तक-एक अच्छी पुस्तक हमारी सच्ची मित्र होती है।

उत्तर 16:
(क) संज्ञा-रमेश, लड़का। विशेषण-बुद्धिमान।
(ख) संज्ञा-गाय, दूध। विशेषण-पौष्टिक।

उत्तर 17:

  1. राम
  2. सीता
  3. शौक
  4. कमल
  5. असीम
  6. राजा।

उत्तर 18:
RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1 4

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

उत्तर 19:
हमारे गाँव में यातायात के निम्नलिखित साधन हैं

  1. घोड़ागाड़ी
  2. बैलगाड़ी
  3. ऊँटगाड़ी
  4. साइकिल
  5. मोटरसाइकिल-स्कूटर
  6. कार
  7. जीप
  8. ट्रैक्टर आदि।

उपयोग करते समय निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए-घोड़ागाड़ी. बैलगाड़ी, ऊँटगाड़ी, साइकिल व ट्रैक्टर पर सावधानी व सतर्कतापूर्वक सही ढंग से पकड़कर बैठना चाहिए। मोटरसाइकिलस्कूटर पर हैलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कार-जीप में बैठते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

उत्तर 20:
एक समय में एक शेर जंगल में रहता था। वह बहुत । निर्दयी थी। वह रोजाना बहुत से जानवरों को मारता था। बेचारे जानवर चिन्तित थे। एक दिन सब जानवर शेर के पास गए। उन्होंने उससे कहा कि वे उसके पास एक जानवर रोजाना भेजेंगे। वह जानवर उस शेर का भोजन होगा। शेर ने यह स्वीकार कर लिया। एक दिन खरगोश की बारी थी। चतुर खरगोश ने एक योजना सोची जिससे वह शेर को मार डाले। वह देरी से पहुँचा। शेर क्रोधित हुआ। खरगोश ने कहा, “दूसरा शेर मुझे रास्ते में मिला। वह मुझे मारना चाहता था।” शेर ने कहा, ‘मुझे दूसरे शेर को बताओ। मैं उसे मार दूंगा।” खरगोश उसे एक गहरे कुएँ पर ले गया। शेर कुएँ के अन्दर झाँका। उसने अपनी परछाई कुएँ में देखी। वह कुएँ में कूद पड़ा। वह डूब गया।
शिक्षा-बुद्धिमानी ताकत से बड़ी होती है।

उत्तर 21:

उत्तर 22:

  1. उपयुक्त शीर्षक-सदाचारी व्यक्ति।
  2. सदाचारी व्यक्ति विपरीत तथा प्रतिकूल परिस्थितियाँ आने पर विचलित नहीं होता। वह साहसपूर्वक उनका मुकाबला करता है।
  3. सदाचारी व्यक्ति परोपकारी होता है। उसमें असीम धैर्य एवं सहनशक्ति होती है। वह सदैव दूसरों की भलाई करता है।
  4. विश्वास।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1

उत्तर 23:

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
सार्दुल उच्च प्राथमिक विद्यालय,
बीकानेर।
मान्यवर महोदय,

सादर निवेदन है कि दिनांक 15-12-______ को मेरी बड़ी बहिन सीमा का विवाह होगा। इस कारण मैं दिनांक 14-12-_____ से दिनांक 16-12-______ तक आपकी कक्षा में उपस्थित नहीं हो सकेंगी।
अतः निवेदन है कि मुझे दिनांक 14 से दिनांक 16 तक तीन दिन का अवकाश प्रदान करें।

आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
रमा
कक्षा-5 (अ)
दिनांक : 14-12-_______

We hope the given RBSE Class 5 Hindi Model Paper 1 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 5 Hindi Sample Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.