RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2 are part of RBSE Class 5 Hindi Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 5 Hindi Sample Paper 2.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Hindi
Paper Set Model Paper 2
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 5 Hindi Sample Paper 2

समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80

विद्यार्थियों हेतु सामान्य निर्देश

  1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
  2. विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
  3. सभी प्रश्न निर्धारित अधिगम क्षेत्र के अनुसार हैं।
  4. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्रश्न-पत्र में दिये गये निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
  5. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ लिखें।
  6. सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।

पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (गद्य) – अंक : 22

निर्देश : सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखिए

प्रश्न 1.
जीवन में कितनी भी बड़ी विपदा आ जाए तो भी उनसे मुकाबला करने की क्षमता किसमें होती है ? [1]
(अ) पहलवान में
(ब) अमीर व्यक्ति में
(स) सदाचारी व्यक्ति में
(द) गरीब व्यक्ति में

प्रश्न 2.
‘भगिनी निवेदिता को नारी शक्ति का प्रतीक कहा गया है।’ प्रस्तुत पंक्ति में भगिनी शब्द का अर्थ है- [1]
(अ) पत्नी
(ब) माता
(स) भार्या
(द) बहिन

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

प्रश्न 3.
त्रिकूट पहाड़ी पर बना हुआ किला है [1]
(अ) जैसलमेर का
(ब) कुम्भलगढ़ को
(स) चित्तौड़गढ़ का
(द) रणथम्भौर का

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक पंक्ति में दीजिए

प्रश्न 4.
उदयसिंह के पलंग पर पन्नाधाय ने किसको सुलाया ? [1]

प्रश्न 5.
लौहपुरुष सरदार पटेल ने किस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया ? [1]

प्रश्न 6.
प्रजापति ने भोजन पर किनको आमंत्रित किया ? [1]

प्रश्न 7.
सदाचार का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है ? पाँच पंक्तियाँ लिखिए। [3]

प्रश्न 8.
पन्नाधाय के त्याग और बलिदान को अपने शब्दों में लिखिए। [3]

प्रश्न 9.
खण्ड ‘अ’ को खण्ड ‘ब’ से सही मिलान कीजिए- [4]

स्वस्थ तन अच्छा स्वास्थ्य पाओ
साफ-सुथरा सुखी जीवन
गंदगी घर हमारा
हँसो और हँसाओ बीमारियों का कारण

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

प्रश्न 10.
भगिनी निवेदिता ने विवेकानन्द के उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करने के साथ-साथ कलकत्ता में लड़कियों का एक स्कूल भी आरम्भ किया। वहाँ छोटी लड़कियों को पढ़ाने लिखाने के साथ-साथ मिट्टी का काम, चित्रकारी का काम आदि भी सिखाया। जब कलकत्ता में महामारी फैली तो निवेदिता ने टोली बनाकर दिन-रात भूख-प्यास की चिंता किए बिना रोगियों की चिकित्सा, सेवा-सफाई आदि कार्य कर पीड़ितों की मदद की। उन्होंने अंग्रेजी समाचार-पत्रों में अपील प्रसारित कर मदद माँगी व धन संग्रह भी किया। वह लेखन कला एवं बोलने में निपुण थी। इस क्षमता का उपयोग कर वह अपनी बात बड़े-बड़े समूहों तक पहुँचाने में सफल रही।
निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर उपर्युक्त गद्यांश को पढ़कर दीजिए
1. भगिनी निवेदिता ने लड़कियों के लिए क्या किया ? [1 ½]
2. भगिनी निवेदिता ने लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने के अतिरिक्त और क्या-क्या कार्य सिखाए ? [1 ½]
3. कलकत्ता में महामारी फैलने पर भगिनी निवेदिता ने किस प्रकार मदद की ? [1 ½]
4. निवेदिता ने पीड़ितों की सहायता के लिए धन संग्रह कैसे किया ? [1 ½]

पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (पद्य) – अंक : 13

प्रश्न 11.
भाई-बहिनों का त्यौहार है [1]
(अ) ईद
(ब) होली
(स) राखी
(द) दीपावली

प्रश्न 12.
कबीर ने गुरु को ईश्वर से बड़ा क्यों बताया है? [3]

प्रश्न 13.
किताबें हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं? [3]

प्रश्न 14.
दिए गए शब्दों में से सही शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (भरत, चंदन, मिताई, कुटुम, ज्ञान, मल्हार) [6]
1. कहाँ सुदामा बापुरी, कृष्ण_______ जोग।
2. साईं इतना दीजिए जामैं_______ समाय।
3. इस माटी का कण-कण_______।
4. हम भारत के_______ खेलते, शेरों की संतान से।
5. घर-बाहर झूले ही झूले, गाते राग_______ हैं।
6. किताबों में_______ की भरमार है।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

व्यावहारिक व्याकरण – अंक : 13

प्रश्न 15.
पुष्प का समानार्थी शब्द है [1]
(अ) कमल
(ब) पेड़
(स) कुसुम
(द) शाखा

प्रश्न 16.
(अ) निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए [2]
1. फूले न समाना।
2. टूट पड़ना।
(ब) निम्नलिखित शब्दों के लिंग परिवर्तन कर पुनः लिखिए [2]
1. लड़का
2. गाय
3. राजा
4. छात्र।

प्रश्न 17.
(अ) नीचे दिए गए वाक्य में से क्रिया व संज्ञा पद छाँटिए [2]
1. राम विद्यालय जाता है।
(ब) नीचे दिए गए वाक्य में से सर्वनाम व विशेषण पद छाँटिए [2]
1. वह लड़की सुन्दर है।

प्रश्न 18.
(अ) निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व उपसर्ग को। अलग-अलग कीजिए [2]
RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2 1

(ब) निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व प्रत्यय को अलग-अलग कीजिए [2]
RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2 2

सृजनात्मक अभिव्यक्ति – अंक : 24

प्रश्न 19.
अपने विद्यालय में मनाए गए गणतंत्र दिवस समारोह के अनुभव को संवाद रूप में लिखिए। [4]

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में से किसी एक कहानी को कल्पना के [8]
आधार पर लिखिए
(अ) खट्टे अंगूर
(ब) प्यासा कौआ।
अथवा
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर दस पंक्तियों में निबन्ध लिखिए
(अ) गणतंत्र दिवस
(ब) मेरा प्रिय शिक्षक
(स) मेरे गाँव का मेला
(द) हमारा विद्यालय

प्रश्न 21.
स्वयं को रायपुर निवासी सुमित मानते हुए अपने प्रधानाध्यापकजी को बसंत पंचमी पर्व पर भ्रमण पर ले जाने हेतु प्रार्थना-पत्र लिखिए। [6]

प्रश्न 22.
दिए गए वाक्यों को पढ़कर पहेली पूर्ण कीजिए [2]

बा तो
सी
ना

1. श्री राम की पत्नी का नाम_______
2. जल में खिलने वाला फूल_______
3. एक पक्षी_______
4. वजन करना_______
5. मेघ का पर्यायवाची_______
6. लाइन, पंक्ति_______

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

प्रश्न 23.
(अ) अपने कक्षा-कक्ष को स्वच्छ एवं सुसज्जित रखने के लिएआप क्या करेंगे ? [4]
(ब) सड़क पर पैदल चलते समय क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए ?

उत्तर-तालिका

उत्तर 1:
(स) सदाचारी व्यक्ति में

उत्तर 2:
(द) बहिन

उत्तर 3:
(अ) जैसलमेर का

उत्तर 4:
उदयसिंह के पलंग पर पन्नाधाय ने अपने पुत्र चंदन को सुलाया।

उत्तर 5:
लौहपुरुष सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।

उत्तर 6:
प्रजापति ने भोजन पर देवता और दानवों को आमंत्रित किया।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

उत्तर 7:

  1. सदाचार से हम सद्व्यवहारी और ईमानदार बन सकते हैं।
  2. सदाचार हमें धैर्यशाली व सहनशील बनाता है।
  3. सदाचार से हम भलाई के कार्य करना सीखते हैं।
  4. सदाचार सद्गुणों का खजाना है।
  5. सदाचारी व्यक्ति कठिनाई में भी हिम्मत से काम लेता है।

उत्तर 8:
पन्ना एक धाय थी। पन्ना ने अपने राज्य व अपने स्वामी के लिए जो बलिदान किया था, वह दुनिया की कोई माँ शायद ही कर सकती थी। उसने उदयसिंह को कीरत बारी के टोकरे में बैठाकर महल से बाहर पहुँचा दिया और उसके स्थान पर अपने स्वयं के पुत्र चन्दन को सुला दिया। बनवीर ने चंदन को उदयसिंह समझकर उसकी हत्या कर दी।

उत्तर 9:

स्वस्थ तन सुखी जीवन
साफ-सुथरा घर हमारा
गंदगी बीमारियों का कारण
हँसो और हँसाओ अच्छा स्वास्थ्य पाओ

उत्तर 10:

  1. भगिनी निवेदिता ने कलकत्ता में लड़कियों के लिए एक स्कूल आरम्भ किया।
  2. वहाँ छोटी लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने के साथ-साथ मिट्टी का काम, चित्रकारी का काम भी सिखाया।
  3. जब कलकत्ता में महामारी फैली तो निवेदिता ने टोली बनाकर दिन-रात भूख-प्यास की चिन्ता किए बिना रोगियों की चिकित्स, सेवासफाई आदि कार्य कर पीड़ितों की मदद की।
  4. उन्होंने अंग्रेजी समाचार-पत्रों में अपील प्रसारित कर मदद माँगी व धन संग्रह भी किया।

उत्तर 11:
(स) राखी

उत्तर 12:
कबीर ने गुरु को गोविन्द से भी बड़ा इसलिए बताया है। क्योंकि गुरु ही वह मार्गदर्शक होता है जिसके बताये मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की प्राप्ति होती है।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

उत्तर 13:
किताबें नहीं होतीं तो हम ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाते । पुरानी बातों को नहीं जान पाते । मनुष्य जाति का विकास रुक जाता और अनेक समस्याओं का हल करना हमारे लिए मुश्किल हो जाता।

उत्तर 14:

  1. मिताई
  2. कुटुम
  3. चंदन
  4. भरत
  5. मल्हार
  6. ज्ञान।

उत्तर 15:
(स) कुसुम

उत्तर 16:
(अ) 1. वाक्य-प्रयोग-मोहन ने कक्षा-5 में परीक्षा में A’ ग्रेड प्राप्त की तो उसके माता-पिता फूले न समाये।
2. वाक्य-प्रयोग-भूखे दानव लड्डुओं पर टूट पड़े।
(ब) 1. लड़की
2. बैल
3. रानी
4. छात्रा।

उत्तर 17:
(अ) संज्ञा-राम, विद्यालय। क्रिया-जाता है।
(ब) सर्वनाम-वह। विशेषण-सुन्दर।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

उत्तर 18:
(अ) (i) शब्द-अनुशासन,
मूल शब्द-शासन,
उपसर्ग-अनु।

(ii) शब्द-विदेश,
मूल शब्द-देश,
उपसर्ग-वि

(ब).
RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2 3

उत्तर 19:
मित्र-मित्र कमल ! इस वर्ष विद्यालय का गणतंत्र दिवस समारोह बहुत अच्छा लगा।
स्वयं-हाँ, दोस्त ! प्रधानाध्यापक व अतिथि महोदय ने भी अपने भाषण में अनेक जानकारियाँ दीं।
मित्र-भगतसिंह पर खेला गया नाटक बहुत सुन्दर प्रस्तुत किया गया था।
स्वयं-हाँ, मित्र ! छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बहुत अच्छे लगे।

उत्तर 20:
(अ) खट्टे अंगूर
एक दिन एक लोमड़ी बहुत भूखी थी। जब वह भोजन की तलाश में जा रही थी, तो वह एक बाग के पास होकर गुजरी। वहाँ उसने एक अंगूरों का गुच्छा देखा। वह अंगूर लेना चाहती थी। लेकिन वे बहुत ऊँचे थे। वह कूदी परन्तु अंगूरों तक नहीं पहुँच सकी। उसने बार-बार कोशिश की, परन्तु प्रत्येक बार असफल रही। अन्त में वह यह कहते हुए चली गई, “ये अंगूर खट्टे हैं, मैं उन्हें लेना नहीं चाहती।”

(ब) प्यासा कौआ

एक दिन एक कौवा बहुत प्यासा था। वह लगभग प्यास से मरा जा रहा था। वह पानी की तलाश में उड़ा और एक घड़ा दिखाई दिया। उसमें पानी बहुत कम था। वह पैंदे में था। वह आसानी से पानी नहीं पी सकता था। उसने पास में पड़े हुए कुछ कंकर देखे। उसने उन्हें अपनी चोंच से उठा लिए और घड़े में एक-एक करके डाल दिए। पानी घड़े के मुँह तक आ गया। कौवे ने अपनी प्यास बुझाई और उड़ गया।
अथवा
(अ) गणतंत्र दिवस

  1. प्रस्तावना :
    स्वतंत्रता दिवस की भाँति गणतंत्र दिवस भी हमारा राष्ट्रीय पर्व है। 15 अगस्त, 1947 से पूर्व भारत में अंग्रेजों का शासन था पर स्वतंत्रता के बाद भारत की जनता के प्रतिनिधियों ने सरकार का गठन किया और जनतंत्रात्मक पद्धति से शासन का संचालन आरम्भ किया।
  2. मनाने का कारण :
    जब 15 अगस्त, 1947 को भारत आजाद हुआ तो इसका शासन चलाने के लिए अपना संविधान बनाया गया। यह संविधान 26 जनवरी, 1950 को देश में प्रसारित किया गया। उस दिन से हमारा देश गणतंत्र राष्ट्र बना और यहाँ का शासन लोकतांत्रिक पद्धति से चलने लगा।
  3. कार्यक्रम :
    गणतंत्र दिवस का उत्सव देश के सभी भागों में मनाया जाता है। यह उत्सव भारत की राजधानी दिल्ली में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन प्रातः 8 बजे के बाद राष्ट्रपति लाल किले पर तिरंगा झण्डा फहराते हैं और सैनिकों से सलामी लेते हैं। राज्यों की राजधानियों में भी यह उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। राज्यों के राज्यपाल सलामी लेते हैं। भाषण आदि कार्यक्रम होते हैं। विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में भी विभिन्न रोचक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इस प्रकार 26 जनवरी के उत्सव पर सारा राष्ट्र पूरा दिन आनन्द और उल्लास के साथ व्यतीत करता है।
  4. उपसंहार :
    26 जनवरी एक ऐसा उत्सव है, जिसका राष्ट्रीय महत्त्व है, इसलिए यह देश के सभी कोनों में समान आनन्द से मनाया जाता है। हमें इस उत्सव को विशिष्ट सम्मान के साथ मनाना चाहिए, क्योंकि इससे हमारी स्वाधीनता एवं राष्ट्रीय एकता का प्रश्न जुड़ा हुआ है। यह दिन हमें अपने देश की स्वतंत्रता का स्मरण दिलाता है।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

उत्तर 21:

सेवामें,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
बस्सी (जयपुर)
महोदय,

निवेदन है कि कक्षा 5 के विद्यार्थी भ्रमण पर जाना चाहते हैं। इस समय मौसम तो अच्छा है ही, साथ ही बसंत पंचमी का पर्व भी निकट है। अतः इस पर्व के अवकाश का सदुपयोग भी हो जायेगा और हम सभी छात्र भ्रमण कर आयेंगे।
अतः आपसे प्रार्थना है कि बसंत पंचमी पर्व पर भ्रमण की आज्ञा प्रदान करें।

आपका आज्ञाकारी शिष्य
लालचंद
(कक्षा मॉनिटर)
कक्षा-5

उत्तर 22:

  1. सीता
  2. कमल
  3. तोता
  4. तोल
  5. बादल
  6. कतार।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2

उत्तर 23:
(अ) हम अपने कक्षा-कक्ष को प्रतिदिन साफ करेंगे। इसमें कागज के टुकड़े या अन्य प्रकार का कूड़ा-करकट नहीं फैलायेंगे। खाने के रैपर और रद्दी कागज कचरा-पात्र में ही डालेंगे। कक्षा-कक्ष। की दीवारों पर चॉक या पेन्सिल से कभी नहीं लिखेंगे और उनको साफ रखेंगे।

(ब) सड़क पर पैदल चलते समय क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए

  1. सड़क पार करते समय पहले हमें दायीं ओर तथा फिर बायीं ओर देखना चाहिए। खाली होने पर ही सड़क पार करनी चाहिए।
  2. जहाँ जेब्रा क्रॉसिंग या पैदल पार ब्रिज हों, वहाँ इनका उपयोग करते हुए ही सड़क पार करनी चाहिए।
  3. सड़क पर फुटपाथ पर चलना चाहिए।
  4. सड़क पर दौड़ना नहीं चाहिए।
  5. सड़क पर खेलना नहीं चाहिए।
  6. सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलना चाहिए।

We hope the given RBSE Class 5 Hindi Model Paper 2 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 5 Hindi Sample Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.