RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 are part of RBSE Class 5 Maths Board Model Papers. Here we have given Rajasthan RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Maths
Paper Set Board Paper 2017
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

पूर्णांक : 80
समय : 2.30 घण्टे

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश-

  1. सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
  2. सभी प्रश्न निर्धारित दक्षता/अधिगम क्षेत्र पर आधारित हैं।
  3. प्रश्नों के अंकभार उनके सामने अंकित हैं।
  4. पूरा प्रश्न-पत्र 5 खण्डों में विभाजित है। सभी खण्ड हल करें।
  5. प्रश्नों के उत्तर इसी प्रश्न-पत्र में प्रश्नों के नीचे उपलब्ध स्थान पर ही लिखें।
  6. प्रश्न-पत्र के किसी भाग को न फाड़े, न मोड़ें और न अलग करें।

1. आकृति व स्थान की समझ
अंक : 8

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए  [2]
(i) ऐसे कोण जो समकोण से छोटे होते हैं। कहलाते हैं।
(ii) 90° के कोण को ……….. कहते हैं।

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

प्रश्न 2.
चाँदे की सहायता से निम्नांकित कोणों का मापन करके लिखें  [6]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 1

2. संख्या ज्ञान की समझ
अंक : 16

प्रश्न 3.
दिये गये चित्र में छायांकित भाग का भिन्न रूप लिखिए [1]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 2
(अ) \(\frac{2}{3}\)
(ब) \(\frac{1}{2}\)
(स) \(\frac{1}{3}\)
(द) \(\frac{2}{1}\)

प्रश्न 4.
संख्या रेखा को देखकर बताइये कि डिब्बे में कौनसी संख्या होगी ? [1]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 3
(अ) \(4 \frac{1}{3}\)
(ब) \(3 \frac{1}{3}\)
(स) \(1 \frac{3}{4}\)
(द) \(3 \frac{1}{4}\)

प्रश्न 5.
संख्याओं 45378, 43758, 47538 तथा 48735 को छोटे से बड़े क्रम में लिखिए। [4]

प्रश्न 6.
नीचे दिये गये कथनों को जाँचकर सामने बॉक्स में सही या गलत लिखिए [4]
(i) अंकों 5, 0, 6, 2, 1 से बनने वाली सबसे बड़ी संख्या 65201 है।
(ii) संख्या 12756 में अंक 2 का स्थानीय मान 2000 है।
(iii) 5320 > 5230
(iv) संख्या 23684 में हजार के स्थान पर अंक 2 है।

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

प्रश्न 7.
समान भिन्नों को नीचे दिये गये चित्रों में छायांकित कर दर्शाइए  [6]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 4
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 24

3. संक्रियाओं की समझ
अंक : 24

प्रश्न 8.
जोड़ कीजिए  [2]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 5

प्रश्न 9.
छूटे हुए अंकों को लिखिए  [2]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 6

प्रश्न 10.
हल कीजिए  [4]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 7

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

प्रश्न 11.
सूत्र निखिलम् द्वारा गुणा कीजिए 14 × 13  [4]

प्रश्न 12.
हल कीजिए  [6]
(i) यदि एक क्यारी में 144 पौधे हैं तो 206 क्यारियों में कुल कितने पौधे होंगे ?
(ii) 880 फूलों से कितनी मालाएँ बनाई जा सकती हैं। जबकि एक माला में 16 फूल पिरोते हैं ?

प्रश्न 13.
वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिसका 20, 40 और 60 तीनों में पूरा-पूरा भाग जाता है।  [6]

4. मापन की समझ
अंक : 24

प्रश्न 14.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए  [4]
(i) 3 किलोग्राम = ……. ग्राम
(ii) 1500 ग्राम = ……….. किलोग्राम
(iii) 8 किलोमीटर = ………. मीटर
(iv) 500 सेन्टीमीटर = ……….. मीटर

प्रश्न 15.
सत्य/असत्य कथनों को पहचान कर सही का निशान लगाइए  [4]
(i) 1 घंटे में 3600 सेकण्ड होते हैं। (सत्य/असत्य)
(ii) घंटा इकाई को मिनट इकाई में बदलने के लिए 60 से गुणा करते हैं। (सत्य/असत्य)
(iii) 3 मिनट में 300 सेकण्ड होते हैं। (सत्य/असत्य)
(iv) 4 घंटे में 200 मिनट होते हैं। (सत्य/असत्य)

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

प्रश्न 16.
गणेश ने स्वदेशी जनरल स्टोर, भरतपुर से निम्नलिखित सामग्री खरीदी  [4]
(1) चावल 3 किग्रा: 40 रुपये 25 पैसे की दर से।
(2) तेल 2 लीटर: 75 रुपये 60 पैसे की दर से
(3) शक्कर 4 किग्रा: 41 रुपये की दर से
खरीदी गई उपर्युक्त सामग्री का बिल नीचे दिये गये प्रारूप में बनाकर ज्ञात कीजिए कि गणेश ने कुल कितने रुपये खर्च किये।
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 8

प्रश्न 17.
नीचे ग्रिड पेपर पर दी गई आकृतियों को देखकर उत्तर दीजिए  [6]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 9
(1) आयत ABCD का क्षेत्रफल = …………
(2) आयत PQRS का क्षेत्रफल = …………
(3) क्या दोनों आयतों का क्षेत्रफल समान है ?
(4) आयत ABCD का परिमाप = ………….
(5) आयत PQRS का परिमाप = ……………
(6) किस आयत का परिमाप अधिक है ? नाम लिखें।

प्रश्न 18.
100 लीटर तेल के एक ड्रम में 10 लीटर के 3 डिब्बे, 5 लीटर के 6 डिब्बे तथा 3 लीटर के 10 डिब्बों में तेल भरा जाता है तो शेष तेल में से 2 लीटर के कितने डिब्बे भरे जा सकेंगे ?  [6]

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

5. आँकड़ों का प्रबंधन एवं पैटर्न की समझ
अंक : 8

प्रश्न 19.
नीचे दिये गये पैटर्न को आगे बढ़ाइए  [1]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 10

प्रश्न 20.
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 11  [1]
(अ) 32 घर
(ब) 30 घर
(स) 302 घर
(द) 1011 घर

प्रश्न 21.
दिये गये पैटर्न को पहचान कर पूर्ति कीजिए- [2]
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 12

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

प्रश्न 22.
जयपुर शहर में यातायात पुलिस द्वारा किसी चौराहे पर फरवरी माह में दर्ज हुई दुर्घटनाओं की संख्या नीचे तालिका में दी गई है  [4]

सप्ताह I सप्ताह  II सप्ताह  III सप्ताह IV सप्ताह
दुर्घटनाओं की संख्या 7 2 3 5

इन आँकड़ों का नीचे दिये गये ग्राफ में

स्तम्भ चार्ट बनाइए।
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 13

Solutions

उत्तर 1.

  1. न्यून कोण
  2. समकोण

उत्तर 2.

  1. 70°
  2. 115°
  3. 90°

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

उत्तर 3.
(स) \(\frac{1}{3}\)

उत्तर 4.
(द) \(3 \frac{1}{4}\)

उत्तर 5.
43758, 45378, 47538, 48735.

उत्तर 6.

  1. गलत
  2. सही
  3. सही
  4. गलत

उत्तर 7.
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 14

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

उत्तर 8.
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 15

उत्तर 9.
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 16

उत्तर 10.
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 17

उत्तर 11.
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 18

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

उत्तर 12.
(i) 206 क्यारियों में कुल पौधे = 206 × 144
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 19
अर्थात् 206 क्यारियों में कुल 29,664 पौधे होंगे।

(ii) कुल मालाएँ = 880 ÷ 6
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 20
अर्थात् 55 मालाएँ उत्तर

उत्तर 13.
20 के गुणनखण्ड = 1, 2, 3, 4, 5, 10, 20
40 के गुणनखण्ड = 1, 2, 3, 4, 5, 8, 10, 20, 40
60 के गुणनखण्ड = 1, 2, 3, 4, 5, 6, 10, 12, 15, 20, 30, 60
इस प्रकार 20, 40 व 60 के समान गुणनखण्ड = 1, 2, 4, 5, 10, 20
20, 40 व 60 का सबसे बड़ा गुणनखण्ड = 20
अतः 20 वह सबसे बड़ी संख्या है जिसका 20, 40 व 60 तीनों में पूरा-पूरा भाग जाता है।

उत्तर 14.
(i) 3 किलोग्राम = 3000 ग्राम
(ii) 1500 ग्राम = 1 \(\frac{1}{2}\) किलोग्राम
(iii) 8 किलोमीटर = 8000 मीटर
(iv) 500 सेन्टीमीटर = 5 मीटर

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

उत्तर 15.
(i) सत्य
(ii) सत्य
(iii) असत्य
(iv) असत्य

उत्तर 16.
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 21

उत्तर 17.
(1) आयत ABCD का क्षेत्रफल = 12 वर्ग सेमी.
(2) आयत PQRS का क्षेत्रफल = 12 वर्ग सेमी.
(3) हाँ, दोनों आयतों का क्षेत्रफल समान है।
(4) आयत ABCD का परिमाप = 14 सेमी.
(5) आयत PQRS का परिमाप = 16 सेमी.
(6) आयत PQRS का परिमाप अधिक है।

उत्तर 18.
ड्रम में रखा कुल तेल 100 = लीटर
10 लीटर के 3 डिब्बों में भरने पर कुल तेल की मात्रा = 30 लीटर
5 लीटर के 6 डिब्बों में भरने पर कुल तेल की मात्रा = 30 लीटर
3 लीटर के 10 डिब्बों में भरने पर कुल तेल की मात्रा = 30 लीटर
इस प्रकार कुल भरा गया तेल = 30 लीटर + 30 लीटर + 30 लीटर = 90 लीटर
शेष बचा तेल = 100 − 90 = 10 लीटर
यह शेष तेल 2 लीटर के डिब्बों में भरा जाना है।
अत: 10 लीटर में भरे जाने वाले डिब्बे = 10 ÷ 2 = 5 डिब्बे

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

उत्तर 19.
(ब)

उत्तर 20.
(ब) 30 घर

उत्तर 21.
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 22

उत्तर 22.
RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 23

RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017

We hope the given RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 5 Maths Board Paper 2017, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.