RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018

RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018 are part of RBSE Class 8 Hindi Board Model Papers. Here we have given  Rajasthan RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Hindi
Paper Set Board Paper 2018
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018

समय- 2½ घण्टे
पूर्णांक – 80 अंक

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश:

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 8 तक (बहुविकल्पीय प्रश्नों) के उत्तर तालिका बनाकर उत्तर-पुस्तिका में लिखें।

निर्देश : सही उत्तर का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
समर्पण कविता के अनुसार हम ऋणी हैं: [1]
(अ) राजा के
(ब) जागीरदार के
(स) मातृभूमि के
(द) किसान के

प्रश्न 2.
गणेश जी की स्वउद्भव प्रतिमा स्थित है: [1]
(अ) चित्तौड़गढ़ के किले में
(ब) आमेर के किले में
(स) भरतपुर के किले में
(द) रणथम्भौर के किले में

RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018

प्रश्न 3.
निम्न में से कमल का पर्यायवाची नहीं है: [1]
(अ) वारिद
(ब) नीरज
(स) पंकज
(द) जलज

प्रश्न 4.
अखण्ड भारत का प्रान्त था: [1]
(अ) सक्खर
(ब) सिंध।
(स) काबुल
(द) जरवारन

प्रश्न 5.
संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्दों को कहते हैं: [1]
(अ) सर्वनाम
(ब) विशेषण
(स) क्रिया
(द) क्रिया विशेषण

प्रश्न 6.
मीरा के अनुसार भक्तों की पीर हरने वाले हैं: [1]
(अ) गणेश जी
(ब) हनुमान जी
(स) श्रीकृष्ण जी
(द) महादेव जी

प्रश्न 7.
“करुणा अर गुमान रा आँसू राणाजी रे आख्या में छलक गिया” पंक्ति में करुणा और गुमान का आशय निम्न में से है: [1]
(अ) दया और गर्व
(ब) घमण्ड और ईष्र्या
(स) भय और जलन
(द) प्रेम और शर्म

प्रश्न 8.
“ठाँऊ न रहत निदान, जियत जग में जस लीजै” उक्त पंक्ति में ‘ठाँऊ’ शब्द का अर्थ है: [1]
(अ) स्थिर
(ब) चल
(स) चलायमान
(द) गतिमान

RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018

निर्देश : अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 9.
बाघ के खतरे को जंगल में कैसे फैलाया जाता है? [2]

प्रश्न 10.
प्रताप को कवि ने किन-किन उपमाओं से उपमित किया है? किन्हीं चार उपमाओं के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 11.
डा. कलाम साहब के अनुसार पक्षी कैसे उड़ पाते हैं? स्पष्ट कीजिए। [2]

प्रश्न 12.
समर्पण कविता के आधार पर कवि माँ का ऋण कैसे उतारना चाहता है? [2]

प्रश्न 13.
निम्नलिखित वाक्यों में उपयुक्त स्थान पर विशेषण शब्द जोड़कर नये वाक्य बनाइए। [2]
(क) शीला गाना गाती है।
(ख) सलीम क्रिकेट का खिलाड़ी है।

प्रश्न 14.
दिये गये मूल शब्दों में उपयुक्त प्रत्यय जोड़कर शब्द बनाइए [2]
(क) सुन्दर
(ख) पढ़।

निर्देश : लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 15.
हरे पेड़ काटने से जीवों पर क्या प्रभाव पड़ता है? हरे पेड़ों को काटने से रोकने हेतु अपने सुझाव दीजिए। [4]

RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018

प्रश्न 16.
स्वच्छ भारत योजना में आप अपना योगदान किस प्रकार दे सकते हैं? [4]

प्रश्न 17.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्यों में प्रयोग कीजिए: [4]
(क) आग बबूला होना
(ख) अपना उल्लू सीधा करना

प्रश्न 18.
‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है”। सुभागी पाठ के आधार पर उक्त कथन को सिद्ध कीजिए। [4]

प्रश्न 19.
बिना विचारे जो करे सौ पाछै पछताए। [4]
काम बिगाड़े आपणो, जग में होत हँसाय।”
उक्त पंक्तियों के पक्ष में अपना मत दीजिए।

प्रश्न 20.
“गाय बचेगी तो मनुष्य बचेगा”गाँधीजी के इस कथन की समीक्षा कीजिए। [4]

प्रश्न 21.
नीचे दी गई पंक्तियों को मिलान कर लिखिए। [4]
(क) सीस पगा न, झगा तन पे प्रभु – कंटक जाल गडे पग जोये।
(ख) पूछत दीनदयाल को धाम – जाने को आहि बसै केहि ग्रामी।
(ग) कैसे बिहाल बिवाइन सौं भये – नैनन के जल सौं पग धोये।
(घ) पानी परात को हाथ छुयो नहीं – बतावंत आपनो नाम सुदामा।

RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018

निर्देश : निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 22.
निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए। [8]
“धरती जागी, आकाश जगा
वह जागा तो मेवाड़े जगा,
वह गरजा, गरजी दसों दिशा
था पवन रह गया ठगा-ठगा।
हर मन पर उसका था शासन
पत्थर-पत्थर था सिंहासन,
महलो से नाता तोड़ लिया
थी सारी वसुधा राजभवन।
अथवा
क्षमा शोभती उसे भुजंग को
जिसके पास गरल हो,
उसको क्या, जो दंत हीन
विष रहित, विनीत सरल हो।
तीन दिवस तक पंथ माँगते
रघुपति सिन्धु किनारे,
बैठे पढ़ते रहे छंद
अनुनय के प्यारे-प्यारे

प्रश्न 23.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए [8]
भारतीय जन जीवन में गाय को अपना विशेष महत्व है। गाय चौपाया प्राणी है और उसे माँ के बराबर आदर दिया गया है। यह हमारी पारिवारिक व कृषि संस्कृति की आधार रही है। गाय को गोधन कहा है। पौराणिक काल में जिसके पास जितनी अधिक गायें वह उतना ही धनी माना जाता था। अतएव गायों की सुरक्षा को एक मानवीय कर्तव्य के रूप में परिभाषित किया गया है। गाय को वेदों में रक्षणीय, सुरक्षा के योग्य इसी अर्थ में स्वीकारा गया है कि वे सर्वोपरि धन है । गायों के जाये बैलों ने कृषिकार्य में इतना सहयोग किया है कि वे गायों के साथ ही पूजा के योग्य भी माने गये।
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए
(ख) किसकी सुरक्षा को मानवीय कर्तव्य माना गया है?
(ग) गायों के साथ बैल भी पूजा के योग्य क्यों माने गए?
(घ) भारतीय जन जीवन में गायों का विशेष महत्त्व क्यों है?

प्रश्न 24.
अपने को आगरा निवासी संजय कुमार मानते हुए अपने मित्र अजमेर निवासी लोकेश को आगरा के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देते हुए आमंत्रण पत्र लिखो। [8]
अथवा
आप कक्षा 8 के विद्यार्थी अमित कुमार अंग्रेजी विषय का पाठ्यक्रम पूरा करवाने हेतु अपने प्रधानाध्यापक को एक प्रार्थना पत्र लिखो।

RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018

प्रश्न 25.
निम्न में से किसी एक विषय पर निबंध लिखो: [8]
(क) आम जने में पर्यावरणीय चेतना
(ख) युवाओं में इंटरनेट का बढ़ता प्रचलन
(ग) जीवन में अनुशासन का महत्व
(घ) योग और स्वास्थ्य

We hope the given RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 8 Hindi Board Paper 2018, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.