RBSE Class 8 Hindi Model Paper 1

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 1 are part of RBSE Class 8 Hindi Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 8 Hindi Sample Paper 1.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Hindi
Paper Set Model Paper 1
Category RBSE Model Papers

 RBSE Class 8 Hindi Sample Paper 1

समय- 2½ घण्टे
पूर्णांक – 80 अंक

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश:

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. प्रश्न-पत्र में कुल 25 प्रश्न हैं।
  3. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  4. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  5. जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  6. प्रश्न संख्या 1 से 8 तक (बहुविकल्पीय प्रश्नों) के उत्तर तालिका बनाकर उत्तर-पुस्तिका में लिखें।
  7. प्रश्न संख्या 9 से 14 का उत्तर अधिकतम 25 शब्दों में दीजिए।
  8. प्रश्न संख्या 15 से 21 का उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए।
  9. प्रश्न संख्या 22 से 25 का उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दीजिए।

निर्देश- सही उत्तर का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
‘सुभागी’ पाठ में गाँव के मुखिया का व्यक्तित्व था [1]
(अ) अक्ख ड़
(ब) सज्जन
(स) धनवान
(द) कठोर

प्रश्न 2.
डॉ. चंदा ने माइक्रोबायोलॉजी में पीएच.डी. की [1]
(अ) 1972 में
(ब) 1965 में
(स) 1986 में
(द) 1976 में

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 1

प्रश्न 3.
अन्न की अधिष्ठात्री देवी कहा गया है [1]
(अ) कृषि विभाग की गोष्ठी को
(ब) इल्ली को
(स) इला को
(द) नष्टार्थी देवी को

प्रश्न 4.
मीरा के आराध्य हैं [1]
(अ) राम
(ब) कृष्ण
(स) गणेश
(द) शिव

प्रश्न 5.
‘समर्पण’ कविता के अनुसार हम ऋणी हैं [1]
(अ) मातृभूमि के
(ब) कर्मभूमि के
(स) डॉक्टर के
(द) किसान के

प्रश्न 6.
‘शक्ति और क्षमा’ कविता में कौन किसको समझा रहा है? [1]
(अ) भीष्म पितामह-युधिष्ठिर को
(ब) श्रीकृष्ण-युधिष्ठिर को
(स) श्रीकृष्ण-अर्जुन को
(द) भीष्म पितामह-अर्जुन को

प्रश्न 7.
‘सूर्य’ का पर्यायवाची शब्द है [1]
(अ) नयन
(ब) रवि
(स) तरू
(द) नीर

प्रश्न 8.
‘देवता’ का विलोम शब्द है [1]
(अ) शत्रु
(ब) मित्र
(स) दानव
(द) बंध

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 1

निर्देश- अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 9.
सुभागी घर पर क्या-क्या कार्य करती थी? [2]

प्रश्न 10.
रणथम्भौर अभयारण्य में बाघों की संख्या लगातार क्यों बढ़ रही है? [2]

प्रश्न 11.
निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए [2]
सीस पगा न झगा तन पै प्रभु,
जाने को आहि, बसै केहि ग्रामा।

प्रश्न 12.
‘समर्पण’ कविता में देशभक्त घर-आँगन से क्षमा क्यों माँगता है? [2]

प्रश्न 13.
‘नौ-दो ग्यारह होना’ मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए [2]
अथवा
निम्नांकित वाक्य में बहुवचन का पद छाँटकर लिखिए
बालक _______ पढ़ रहे हैं (पुस्तक/पुस्तकें)

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 1

प्रश्न 14.
‘विषहीन”क्षमाशील’ की तरह ‘हीन’ एवं ‘शील’ जोड़कर दो-दो नए शब्द बनाइए [2]
अथवा
‘महापुरुष’ एवं ‘उपराष्ट्रपति’ की तरह ‘महा’ एवं ‘उप’ जोड़कर दो-दो नए शब्द बनाइए।

निर्देश- लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 15.
‘हमारी भी सुनो’ पाठ में वर्णिज जनता की शिकायतों का वर्णन कीजिए। [4]

प्रश्न 16.
सुभागी स्वाभिमानी और स्वावलम्बी पात्र के रूप में दिखाई देती है।” सिद्ध कीजिए। [4]

प्रश्न 17.
कुण्डलिया छन्द में लाठी को उपयोगी बताया है। कैसे? कोई तीन तर्क दीजिए। [4]

प्रश्न 18.
“विशहीन, विनीत और सरल साँप द्वारा प्रदत्त क्षमा निरर्थक है।” शक्ति और क्षमा कविता के आधार पर समीक्षा कीजिए। [4]

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 1

प्रश्न 19.
इन शब्दों का प्रयोग कर एक-एक सार्थ वाक्य बनाइए [4]
(अ) खुशहाली
(ब) उज्जवल
(स) निर्माण
(द) विज्ञान
अथवा
निम्नांकित शब्दों की सहायता से एक-एक वाक्य बनाइए।
राम, दौड़ना, तुम, मिठाई

प्रश्न 20.
विद्यालय परिसर को हम किस प्रकार साफ रख सकते हैं? [4]

प्रश्न 21.
सड़क यातायात सुरक्षा संबंधी कोई दो स्लॉगन (नारे) बनाइए। [4]

निर्देश- निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 22.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए [8]
आज भी गाय हमारी अर्थव्यवस्था का आधार सिद्ध हो सकती है। गोपालन से परिवार का भरण-पोषण का अधिकांश गुजारा गोधन से प्राप्त दूध, दही, छाछ जैसे पोषक पदार्थों से हो जाता है। खेती में सहायक बैल सामान ढोने में सहायक बन महँगे। पेट्रोलियम पदार्थों से मुक्त ग्रामीण पर्यावरण में संतुलन भी बनाते हैं। गोधन का गोबर ईंधन बचाने व ऊर्जा उत्पादन कर आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाता है। गोपालक की दिनचर्या अनुशासन के धागे में पिरोई जाती है कि वह स्वस्थ जीवन को संबल प्रदान करती है। गोमय और उससे प्राप्त मिथेन गैस का उपयोग भोजन बनाने में हो सकता हैं।
(अ) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
(ब) गाय से प्राप्त दूध से कौन-कौनसे पदार्थ बनते हैं?
(स) सामान ढोने में कौनसा जानवर सहायक बनता है?
(द) भोजन बनाने में कौनसी गैस का उपयोग किया जाता है?

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 1

प्रश्न 23.
निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए [8]
पायो जी मैने राम रतन धन पायो।
वस्तु अमोलक हो मेरे सतगुरु, किरपा करि अपनायो।
जन्म-जन्म की पूँजी पाई जग में सभी नॅवायो।
खरचैं नहिं, कोई चौर न लवै वदिन-दिन बढ़त सवायो।
सत की नाव खेवटिया सतगुरु, भवसागर तर आयो।
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, हरख-हरख जस गायो।
अथवा
धरती जागी, आकाश जगा
वह जागा तो मेवाड़ जगा,
वह गरजा, गरजी दसों दिशा
था पवन रह गया ठगा-ठगा।
हर मन पर था उसका भासन
पत्थर-पत्थर था सिंहासन।

प्रश्न 24.
विद्यालय के खेल मैदान में खड़े दो छात्रों की बातचीत को अपने शब्दों में संवाद रूप में लिखिए। [8]
अथवा
आप जयनगर निवासी राहुल हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य महोदय को अपनी बीमारी के बारे में
बताते हुए तीन दिन के अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र लिखिए।

प्रश्न 25.
निम्नांकित में से किसी एक विषय पर 150 शब्दों में निबंध लिखिए [8]
(अ) गणतंत्र दिवस
(ब) प्रकाश पर्व दिपावली
(स) मेरे सपनों का भारत
(द) स्वच्छ भारत अभियान
अथवा
निम्नांकित में से किसी एक पात्र समूह को आधार मानकर 150 शब्दों में कहानी लिखिए
(अ) खरगोश और कछुआ
(ब) शेर और खरगोश
(स) हाथी और घोड़ा
(द) चिड़िया और अण्डे

RBSE Class 8 Hindi Model Paper 1

We hope the given RBSE Class 8 Hindi Model Paper 1 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 8 Hindi Sample Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.