RBSE Class 8 Science Board Paper 2018

RBSE Class 8 Science Board Paper 2018 are part of RBSE Class 8 Science Board Model Papers. Here we have given Rajasthan RBSE Class 8 Science Board Paper 2018.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Science
Paper Set Board Paper 2018
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 8 Science Board Paper 2018

समय- 2 घण्टे
पूर्णांक – 80 अंक

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 6 (बहुविकल्पीय प्रश्नों) तक के उत्तर तालिका बनाकर उत्तर-पुस्तिका में लिखें।
  6. प्रश्न-पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तर में किसी प्रकार की त्रुटि/अंतर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को ही सही मानें।

निम्नलिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर लिखिए

प्रश्न 1.
सोडियम धातु अत्यधिक क्रियाशील है, इसकी वायु से सम्पर्क तोडने के लिए इसे किस द्रव में रखते हैं? [1]
(अ) जल में
(ब) मिट्टी के तेल में
(स) पेट्रोल में
(द) ग्लिसरीन में

प्रश्न 2.
नर व मादा युग्मक के संयोजन से द्विगुणित युग्मनज का निर्माण होता है। यह क्रिया कहलाती है – [1]
(अ) निषेचन
(ब) मुकुलन
(स) परागण
(द) बीजाणु

RBSE Class 8 Science Board Paper 2018

प्रश्न 3.
विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है? [1]
(अ) 28 फरवरी
(ब) 5 जून
(स) 11 जुलाई
(द) 1 दिसम्बर

प्रश्न 4.
ध्वनि की सर्वाधिक चाल किस माध्यम में होती है? [1]
(अ) द्रव में
(ब) निर्वात में
(स) ठोस में
(द) गैस में

प्रश्न 5.
आँख में गिरे चुम्बकीय पदार्थ के छोटे टुकड़े बाहर निकालने में निम्नलिखित में से किसका उपयोग होता है? [1]
(अ) विद्युत चुम्बक
(ब) विद्युत सेल
(स) कुण्डली
(द) फ्यूज

प्रश्न 6.
रेफ्रिजरेटरो व एयर कंडिशनरो में किस वायु प्रदूषक का उपयोग होता है। [1]
(अ) हाइड्रोजन
(ब) क्लोरोफ्लोरो कार्बन
(स) ऑक्सीजन
(द) कार्बन डाइ ऑक्साइड

प्रश्न 7.
ऋतुओं के आधार पर फसलें कितने प्रकार की होती है। नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 8.
सिंचाई के पारम्परिक स्रोतों के कोई चार उदाहरण लिखिए। [2]

प्रश्न 9.
धातु और अधातु में कोई दो अन्तर लिखिए। [2]

RBSE Class 8 Science Board Paper 2018

प्रश्न 10.
वनोन्मूलन के कोई दो कारण लिखिए। [2]

प्रश्न 11.
कपड़ो की कतरनो तथा पुराने ऊनी धागों से बनने वाली एक उपयोगी वस्तु का चित्र बनाइए। [2]

प्रश्न 12.
प्लास्टिक के कोई चार अनुप्रयोग लिखिए। [4]

प्रश्न 13.
कृमि संक्रमण से बचाव के चार तरीके (उपाय) लिखिए। [4]

प्रश्न 14.
एक सितार 2 सेकण्ड में 300 कम्पन करता है तो उसकी आवृति ज्ञात कीजिए। [4]

प्रश्न 15.
निम्नलिखित में से गतिज व स्थितिज ऊर्जा के उदाहरण छाटिएं। पवन चक्की, तीर-कमान, गुलेल, बहता हुआ पानी। [4]

प्रश्न 16.
निम्नलिखित संचार के साधनों का उपयोग लिखिए [4]
(अ) रेडियो
(ब) टेलफोन
(स) टेलीविजन
(द) फैक्स

प्रश्न 17.
विद्युत परिपथ में फ्यूज तार का उपयोग क्यों करते हैं? [4]

प्रश्न 18.
तड़ित झंझावत से बचाव के कोई चार उपाय लिखिए। [4]

RBSE Class 8 Science Board Paper 2018

प्रश्न 19.
वाहनों में सम्पड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) का उपयोग करना चाहिए, ऐसे ही कोई चारे वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लिखिए। [4]

प्रश्न 20.
स्वच्छ भारत अभियान का अर्थ समझाइए। हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन क्यों करना चाहिए। कोई दो कारण लिखिए। [2+2]

प्रश्न 21.
सोनू का शरीर कमजोर व चेहरा सफेद पड़ रहा है, उसे कौनसा रोग हो रहा है तथा इस रोग से बचाव हेतु उसे क्या-क्या खाना चाहिए?[2+2]

प्रश्न 22.
सूर्य का प्रकाश सात रंगों से मिलकर बना है जिससे यह श्वेत दिखाई देता है। आप इससे समहतत है? प्रिज्म से श्वेत प्रकाश के गुजरने की घटना के आधार पर स्पष्ट कीजिए। [6]

प्रश्न 23.
रुधिर आधान प्रक्रिया में दाता रुधिर वर्ग को ग्राही रूधिर वर्ग से / तथा x द्वारा सुमेलित कीजिए तथा रक्तदान का महत्व लिखिए। [4+2]

दाता रुधिर वर्ग ग्राही रुधिर वर्ग
A A B AB O
B
AB
O

अथवा
नीचे दिए गए फलों को सरल फल, पुंज फल एवं संग्रहित फल में छांटकर सूचीबद्ध कीजिए तथा अनिषेक जनन के दो उदाहरण लिखिए।

RBSE Class 8 Science Board Paper 2018

प्रश्न 24.
भूस्थिर उपग्रह तथा धुवीय उपग्रह में उनके कक्ष में गति, पृथ्वी की सतह से दूरी तथा उपयोग के आधार पर विश्लेषित कीजिए। [4+2]
अथवा
मानव जीवन के भविष्य को आंतकित करने वाले संभावित साइबर अपराधों की सूची बनाइए तथा इसकी सुरक्षा के उपाय की रूपरेखा बनाइए।

प्रश्न 25.
पर्यावरण रक्षा के लिए विभिन्न स्तरों का चित्र बनाइए तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु भारतीय दृष्टिकोण को वर्णित कीजिए। [4+2]
अथवा
कार्बन के क्रिस्टलीय अपररूप (हिरे व ग्रेफाइट) की संरचना का चित्र बनाइए तथा इनके दो उपयोग भी लिखिए।

We hope the given RBSE Class 8 Science Board Paper 2018 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 8 Science Board Paper 2018, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.