RBSE Class 8 Science Model Paper 1

RBSE Class 8 Science Model Paper 1 are part of RBSE Class 8 Science Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 8 Science Sample Paper 1.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Science
Paper Set Model Paper 1
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 8 Science Sample Paper 1

समय- 2 घण्टे
पूर्णांक – 80 अंक

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 6 (बहुविकल्पीय प्रश्नों) तक के उत्तर तालिका बनाकर उत्तर-पुस्तिका में लिखें।
  6. प्रश्न-पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तर में किसी प्रकार की त्रुटि/अंतर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को ही सही मानें।

निम्नलिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर लिखिए

प्रश्न 1.
अधातुएँ ऑक्सीजन से क्रिया करके बनाती हैं- [1]
(अ) अम्लीय ऑक्साइड
(ब) क्षारीय ऑक्साइड
(स) उदासीन ऑक्साइड
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 2.
वे प्रजातियाँ जिनकी संख्या निरन्तर एक निर्धारित स्तर से कम होती जा रही हैं, उन्हें कहते हैं [1]
(अ) विलुप्त प्रजाति
(ब) विशेष क्षेत्रीय प्रजाति
(स) संकटापन्न प्रजाति
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

RBSE Class 8 Science Model Paper 1

प्रश्न 3.
घर में रखे आलू पर कलिकाएँ निकल आती हैं। इस प्रकार का जनन कहलाता हैं [1]
(अ) लैंगिक जनन
(ब) कायिक जनन
(स) अलैंगिक जनन
(द) अनिषेक जनन

प्रश्न 4.
विद्युत द्वारा किसी पदार्थ पर किसी वांछित धातु की परत चढ़ाने की प्रक्रिया को कहते हैं- [1]
(अ) विद्युत प्रवाह
(ब) विद्युत तापन
(स) विद्युत चोपन
(द) विद्युत लेपन

प्रश्न 5.
वस्तुओं में कार्य करने की क्षमता को कहते हैं- [1]
(अ) बल
(ब) दाब
(स) ऊष्मा
(द) ऊर्जा

प्रश्न 6.
पृथ्वी दिवस मनाया जाता है- [1]
(अ) 22 अप्रैल को
(ब) 5 जून को
(स) 11 जुलाई को
(द) 1 मई को

RBSE Class 8 Science Model Paper 1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 10-15 शब्दों में लिखिए

प्रश्न 7.
रबी और खरीफ की फसलों के दो-दो उदाहरण लिखिए। [2]

प्रश्न 8.
सिंचाई की दो आधुनिक विधियों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 9.
कार्बन तत्त्व ऑक्सीजन गैस से क्रिया कर कार्बन डाई ऑक्साइड गैस बनाता है। समीकरण लिखिए। [2]

प्रश्न 10.
श्वेत रुधिर कणिकाओं को सैनिक कणिकाएँ क्यों कहते हैं? [2]

प्रश्न 11.
बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतल से आपके द्वारा निर्मित सजावट की वस्तु का चित्र बनाइए। [2]

RBSE Class 8 Science Model Paper 1

निम्नलिखितं प्रश्नों के उत्तर लगभग 5-6 लाइनों में लिखिए

प्रश्न 12.
सोनू ने अपनी माताजी को नींबू के शर्बत को पीतल के पात्र में रखने के लिए मना किया।बताइए पीतल के पात्र की जगह किस पात्र का उपयोग करना चाहिए तथा क्यों? [4]

प्रश्न 13.
मलेरिया रोग से बचाव के कोई चार उपाय लिखिए। [4]

प्रश्न 14.
अपने दैनिक जीवन में भी हम ऊर्जा को एक रूप से दूसरे रूप में बदलते हुए देखते हैं। इसके कोई चार उदाहरण दीजिए। [4]

प्रश्न 15.
पूजा ने अपनी कक्षा 8 की अंकतालिका इंटरनेट से प्राप्त की है। आप इंटरनेट का उपयोग और किन-किन क्षेत्रों में कर सकते हैं? [4]

प्रश्न 16.
दूरदृष्टि से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में उत्तल लेंस का उपयोग करते हैं। किन्हीं चार प्रकाशीय उपकरणों के नाम लिखिए जिनमें उत्तल लेंस का उपयोग करते हैं। [4]

प्रश्न 17.
निम्नलिखित ध्वनियों में से प्रबल व क्षीण ध्वनियों को छाँटकर सारणीबद्ध कीजिए हुँघरू, बाँसुरी, ढोल, शेर की दहाड़। [4]

प्रश्न 18.
लघु पथन (शॉर्ट सर्किट) के क्या-क्या कारण हो सकते हैं? कोई दो कारण लिखिए। [2+2=4]

प्रश्न 19.
स्वच्छ भारत अभियान से आप क्या समझते हैं तथा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग क्यों जरूरी है? [2+2=4]

प्रश्न 20.
‘रक्तदान से शरीर में कमजोरी आती है। इस भ्रान्ति के संबंध में अपने विचार लिखिए। [4]

RBSE Class 8 Science Model Paper 1

प्रश्न 21.
एक क्रियाकलाप द्वारा समझाइए कि ऑक्सीजन की उपस्थित दहन के लिए आवश्यक है। [4]

प्रश्न संख्या 22 से 25 तक के उत्तर 50 से 80 शब्दों में लिखिए

प्रश्न 22.
चक्रवात आने पर गीले स्विच और नीचे गिरे या झुके बिजली के तारों को छूने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। आप इससे सहमत हैं या नहीं? आपके विचार तर्क सहित लिखिए। [4]

प्रश्न 23.
निम्नलिखित में से संक्रामक व असंक्रामक रोगों को पहचान कर श्रेणीबद्ध कीजिए तथा संक्रामक व असंक्रामक रोगों में अंतर स्पष्ट कीजिए-सर्दी-जुकाम, क्षय रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, टायफाइड, हैजा, हृदयाघात, एसिडिटी। [4 + 2 = 6]
अथवा
नीचे कुछ पादपों व जन्तुओं के नाम दिए गए हैं। उनको विलुप्त प्रजातियों व संकटापन्न प्रजातियों में छाँटकर सूचीबद्ध कीजिए एवं दोनों प्रजातियों में क्या अंतर है? लिखिए। गिद्ध, रोड़िा, जंगली कबूतर, साइकस, फोग या फोगड़ा, कोकिया कूकी, डोडो पक्षी, गोडावण।

प्रश्न 24.
नीचे दिए गए चित्र को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए [2 + 2 + 2 = 6]
RBSE Class 8 Science Model Paper 1 1

  1. चिमनी से निकलकर धुआँ कहाँ जा रहा है?
  2. आपके विचार से धुएँ में कौन-कौनसी गैसें हो सकती हैं?
  3. धुएँ से निकलने वाली गैसों पर नियंत्रण कैसे करें कि वायु प्रदूषण नहीं फैल सके। इस हेतु अपने सुझाव लिखिए।

RBSE Class 8 Science Model Paper 1

अथवा
नीचे दिए गए चित्र को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
RBSE Class 8 Science Model Paper 1 2

  1. चित्र में कल-कारखानों से दूषित जल निकलकर नदी/नालों/तालाबों में मिल रहा है। इसके क्या दुष्परिणाम होंगे? लिखिए।
  2. कल-कारखाने से निकलते दूषित जल को शुद्ध करने के क्या-क्या तरीके हो सकते हैं? अपने सुझाव लिखिए।
  3. कल-कारखानों के मालिक ऐसी क्या योजना बनाएँ कि प्रदूषित जल को नदी, नालों, तालाबों में मिलने से रोक सकें। आप योजना को क्रमबद्ध रूप से लिखिए।

प्रश्न 25.
भारत द्वारा प्रक्षेपित कृत्रिम उपग्रहों की सूची बनाते हुए उनका उपयोग लिखिए।
अथवा
विद्युत धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर आधारित किन्हीं चार उपकरणों के नाम तथा उनके उपयोग लिखिए।

RBSE Class 8 Science Model Paper 1

We hope the given RBSE Class 8 Science Model Paper 1 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 8 Science Sample Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.