RBSE Class 8 Science Model Paper 2

RBSE Class 8 Science Model Paper 2 are part of RBSE Class 8 Science Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 8 Science Sample Paper 2.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Science
Paper Set Model Paper 2
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 8 Science Sample Paper 2

समय- 2 घण्टे
पूर्णांक – 80 अंक

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 1 से 6 (बहुविकल्पीय प्रश्नों) तक के उत्तर तालिका बनाकर उत्तर-पुस्तिका में लिखें।
  6. प्रश्न-पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तर में किसी प्रकार की त्रुटि/अंतर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को ही सही मानें।

प्रश्न 1.
शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है- [1]
(क) 24 कैरेट
(ख) 26 कैरेट
(घ) 100 कैरेट
(ग) 22 कैरेट

प्रश्न 2.
किस नस्ल के बैल ढीले एवं वजनदार होते हैं? [1]
(क) राठी
(ख) मालवी
(ग) नागौरी
(घ) कांकरेज

RBSE Class 8 Science Model Paper 2

प्रश्न 3.
रक्त कणिकाओं का प्रकार है- [1]
(क) RBC
(ख) WBC
(घ) उपर्युक्त सभी
(ग) प्लेटलेट्स

प्रश्न 4.
राजस्थान में परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है? [1]
(क) कोटा में
(ख) रावतभाटा में
(ग) उदयपुर में
(घ) जोधपुर में

प्रश्न 5.
भारत द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए प्रथम कृत्रिम उपग्रह का नाम है- [1]
(क) भास्कर- I
(ख) आर्यभट्ट
(ग) कल्पना- I
(घ) इनसेट- I

प्रश्न 6.
पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टिकोण क्या है? [1]
(क) हरे वृक्षों को काटनी पाप है।
(ख) स्नान के बाद पौधे व वृक्ष पर जल चढ़ाते हैं।
(ग) सूर्य की पूजा की जाती है।
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 7.
फसल प्रक्रिया क्या है? [2]

प्रश्न 8.
सिंचाई के पारम्परिक व आधुनिक साधनों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 9.
भंगुरता क्या है? [2]

प्रश्न 10.
रासायनिक अभिक्रिया के गुणधर्म बताइए। [2]

RBSE Class 8 Science Model Paper 2

प्रश्न 11.
एड्स का परीक्षण किससे किया जाता है? [2]

प्रश्न 12.
धातुएँ वायु की ऑक्सीजन के साथ रासायनिक संयोग कर उनके ऑक्साइड बनाती हैं। सचित्र प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए। [4]

प्रश्न 13.
वनोन्मूलन के कारण बताइये। [4]

प्रश्न 14.
लैंगिक जनन की प्रक्रिया को सचित्र समझाइए। [4]

प्रश्न 15.
जैव मात्रा ऊर्जा एवं महासागरीय ऊर्जा को समझाइए। [4]

प्रश्न 16.
वस्तु द्वारा एक कम्पन्न पूरा करने को सचित्र समझाइए। [4]

प्रश्न 17.
लघुपथन से होने वाली हानि बताते हुए विद्युत उपकरणों को नष्ट होने से बचाने का उपाय बताइये। [4]

प्रश्न 18.
भारत के प्रथम कृत्रिम उपग्रह पर टिप्पणी लिखिए। [4]

RBSE Class 8 Science Model Paper 2

प्रश्न 19.
हवाएँ किस कारण बहती हैं? सचित्र समझाइए। [4]

प्रश्न 20.
जल प्रदूषण को समझाइए। [4]

प्रश्न 21.
हम हमारे देश को सुरक्षा के साथ सुन्दर भविष्य किस प्रकार दे सकते हैं? [4]

प्रश्न 22.
चक्रवात बनने की प्रक्रिया को सचित्र समझाइए। [6]

प्रश्न 23.
रुधिर वर्ग के महत्त्व का वर्णन कीजिए। [6]
अथवा
लैंगिक जनन की प्रक्रिया को सचित्र समझाइए।

प्रश्न 24.
ई-कॉमर्स के संबंध में विस्तारपूर्वक सचित्र समझाइए। [6]
अथवा
विद्युत घण्टी की बनावट एवं कार्यप्रणाली समझाइए।

RBSE Class 8 Science Model Paper 2

प्रश्न 25.
ईंधन क्या है? इसके विभिन्न स्रोतों का वर्णन कीजिए। [6]
अथवा
पर्यावरण के प्रकारों व घटकों का वर्णन कीजिए।

We hope the given RBSE Class 8 Science Model Paper 2 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 8 Science Sample Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.