RBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

Rajasthan Board RBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

परिभाषा – किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जानवर, भाव, गुण आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे- राम, पुस्तक, भरतपुर, गर्मी, सर्दी आदि।
संज्ञा के भेद – संज्ञा के निम्नलिखित पाँच भेद हैं :
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा – जिस संज्ञा से किसी एक ही व्यक्ति, वस्तु या स्थान विशेष का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे –
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 1

2. जातिवाचक संज्ञा – जो संज्ञा शब्द किसी एक ही प्रकार के जाति-वर्ग या वस्तु की-बोध कराते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – मनुष्य, पहाड, नदी, भाई, बहिन, मामा, चाचा, बेटा, बेटी, माता, पिता, मंत्री, पंडित, जुलाहा, बाबू, प्रोफेसर, शिक्षक, कवि, लेखक, पुस्तक, घोड़ा, गाय, कौआ, तोता, मोर, कुर्सी, मेज, आम, शीशम, तूफान, बिजली, वर्षा, भूकंप, फूल आदि।

3. भाववाचक संज्ञा – जिन संज्ञा शब्दों से किसी व्यक्ति, वस्तु और स्थान के गुण, दोष, धर्म, अवस्था और भाव आदि का बोध हो, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं। (धर्म, गुण, अर्थ और भाव प्रायः पर्यायवाची शब्द हैं)। जैसे – लंबाई, बुढ़ापा, नम्रता, मिठास, क्रोध, शत्रुता, दया, करुणा आदि।

4. समूहवाचक संज्ञा – जिन संज्ञा शब्दों से व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध हो, उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – सभा, सेना, दल, संघ, कुंज, कक्षा, संसद, भीड़, टोली, मंडली आदि।

5. द्रव्यवाचक संज्ञा – जिस संज्ञा से नाप-तौल वाली वस्तुओं का बोध हो, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – सोना, चाँदी, लोहा, दूध, पानी, घी, तेल, मिट्टी, फल, अनाज आदि।
विशेष – समूहवाचक एवं द्रव्यवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा के ही अंतर्गत आ जाती हैं, फिर भी अतिरिक्त ज्ञान वृधि हेतु इन्हें अलग दिया गया है

भाववाचक संज्ञा बनाना
जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण एवं क्रिया-शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाए जाते हैं।
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 2
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 3
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 4
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 5

संज्ञाओं का प्रयोग
वाक्यों में प्रयुक्त संज्ञा कभी-कभी व्यक्तिवाचक होते हुए भी जातिवाचक के रूप में प्रयुक्त होती है और कभी-कभी जातिवाचक संज्ञा व्यक्तिवाचक संज्ञा के रूप में प्रयुक्त होती है। जैसे – व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा के रूप में – ‘आप तो पूरे विभीषण निकले’। यहाँ ‘विभीषण’ शब्द व्यक्तिवाचक होते हुए भी जातिवाचक संज्ञा के रूप में प्रयुक्त हुआ है। इसी प्रकार आप कलयुग के भीम हो। जातिवाचक संज्ञा व्यक्तिवाचक के रूप में – पंडितजी को कौन नहीं जानता। यहाँ ‘पंडित’ शब्द जातिवाचक होते हुए | भी व्यक्तिवाचक के प में प्रयुक्त हुआ है। इसी प्रकार दाऊ से कृष्ण के भाई बलराम का, गोस्वामी से तुलसीदास का बोध होता है। अतः ये जातिवाचक संज्ञाएँ व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ बनकर प्रयुक्त हुई हैं।

परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवचाक संज्ञा छाँटिए
(अ) गंगा
(ब) बुढ़ापा
(स) टोली
(द) लोहा
उत्तर:
(अ) गंगा

प्रश्न 2.
निम्न में से भाववाचक संज्ञान बताइए
(अ) फल
(ब) मंडली
(स) मिठास
(द) मोहन
उत्तर:
(स) मिठास

प्रश्न 3.
समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है
(अ) अनाज
(ब) राम
(स) करुणा
(द) सेना
उत्तर:
(द) सेना

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में द्रव्यवाचक संज्ञा को छाँटिए
(अ) सोना
(ब) क्रोध
(स) कौआ
(द) फूल
उत्तर:
(अ) सोना

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों में से जातिवाचक संज्ञा शब्द छाँटिए –
(अ) पानी
(ब) शिक्षक
(स) कक्षा
(द) मिट्टी
उत्तर:
(ब) शिक्षक

प्रश्न 6.
निम्न में से कौन-सा संज्ञा शब्द नहीं है
(अ) नियंत्रण
(ब) उपाय
(स) उचित
(द) चक्रवात
उत्तर:
(स) उचित

लघूत्तरात्मक एवं निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
संज्ञा की उचित परिभाषा दीजिए
उत्तर:
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान अथवा गुण के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे – राम, मेज, दिल्ली, सज्जनता आदि।

प्रश्न 2.
संज्ञा के कितने भेद होते हैं ?
उत्तर:
संज्ञा के पाँच भेद होते हैं :
(1) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(2) जातिवाचक संज्ञा
(3) भाववाचक संज्ञा
(4) समूहवाचक संज्ञा
(5) द्रव्यवाचक संज्ञा

प्रश्न 3.
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? कुछ उदाहरण दीजिए
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से एक ही प्रकार की सामान्य वस्तुओं या जाति का बोध हो, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – गाय, शिक्षक, छात्र, नगर, पंखा, पुस्तक, कुर्सी, मेज आदि।

प्रश्न 4. व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से किसी विशिष्ट व्यक्ति या स्थान का ज्ञान हो, उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – राम, यमुना, रहीम, दिल्ली, जयपुर आदि।

प्रश्न 5.
भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण, कर्म और स्वभाव का बोध हो, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – चाल, विनम्रता, बचपन, मिठास, सुख, मुस्कान, सुंदरता, बुढ़ापा, लालिमा आदि।

प्रश्न 6.
निम्नांकित विशेषण शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाइए :
(क) लाल
(ख) हरा
(ग) सुंदर
(घ) स्वस्थ
उत्तर:
(क) लाल – लालिमा
(ख) हरा – हरियाली
(ग) सुंदर – सुंदरता
(घ) स्वस्थ – स्वास्थ्य।

प्रश्न 7.
इन सर्वनाम शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाइए :
(क) अपना
(ख) पराया
(ग) मम
(घ) निज
उत्तर:
(क) अपना – अपनापन
(ख) पराया – परायापन
(ग) मम – ममता
(घ) निज – निजता

प्रश्न 8.
निम्नलिखित जातिवाचक शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाइये
(क) मनुष्य
(ख) जवान
(ग) वकील
(घ) लड़का
उत्तर:
(क) मनुष्य – मनुष्यता
(ख) जवान – जवानी
(ग) वकील – वकालत
(घ) लड़का – लड़कपन।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाइये :
(क) मीठा
(ख) अपना
(ग) पढ़ना
(घ) बूढ़ा
उत्तर:
(क) मीठा – मिठास
(ख) पढ़ना – पढ़ाई
(ग) अपना – अपनापने
(घ) बूढ़ा – बुढ़ापा

प्रश्न 10.
इन शब्दों से भाववाचक संज्ञाएँ बनाइए : कृपण, बच्चा, शूर, रुद्र
उत्तर:
कृपण – कृपणता
बच्चा – बचपन
शूर – शूरता
रुद्र – रुद्रता

RBSE Solutions for Class 9 Hindi