RBSE Class 9 Hindi व्याकरण शब्द-शुद्धि

Rajasthan Board RBSE Class 9 Hindi व्याकरण शब्द-शुद्धि

किसी भी भाषा का उच्चारण और लेखन शुद्ध होना चाहिए। उच्चारण दोष से लिखने में भी अशुद्धियाँ होती हैं। वर्तनी से सम्बन्धित अशुद्धियों का कारण हिन्दी व्याकरण का ज्ञान न होना है। वर्ण-भेद का सही ज्ञान न होने से उनका लेखन भी दोषपूर्ण होता है। ‘व और ब’, ‘म’ और ‘भ’, द्ध और द्य, क्ष और ख में अन्तर समझ न पाने से उनका लेखन अशुद्ध होता है। इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ए और ये, ई और यी के लेखन में भी त्रुटि होती है।
नीचे कुछ अशुद्ध तथा उनके शुद्ध शब्द रूपों की सूची दी जा रही है –
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण शब्द-शुद्धि 1
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण शब्द-शुद्धि 2
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण शब्द-शुद्धि 3
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण शब्द-शुद्धि 4

परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
शब्द होते हैं
(क) वर्गों का समूह
(ख) ध्वनि
(ग) मुँह से निकली आवाज
(घ) वर्गों का सार्थक समूह
उत्तर:
(घ) वर्गों का सार्थक समूह

प्रश्न 2.
वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है –
(क) कवियत्री
(ख) कवियित्री
(ग) कवयित्री
(घ) कवयत्रि
उत्तर:
(ग) कवयित्री

प्रश्न 3.
वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है –
(क) रचीयता
(ख) रचियता
(ग) रचयिता
(घ) रचयीता
उत्तर:
(ग) रचयिता

प्रश्न 4.
अशुद्ध शब्द नहीं है –
(क) शाषन
(ख) साशन
(ग) शासन
(घ) शाषन
उत्तर:
(ग) शासन

प्रश्न 5.
शुद्ध शब्द है –
(क) भगीरथी
(ख) भागीरथी
(ग) भागिरिथ
(घ) भगीरथ
उत्तर:
(ख) भागीरथी

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
शुद्ध करके लिखिए – सिंगार, सिंघ, गैय्या, राधाकृष्ण, उसने।
उत्तर:
शृंगार, सिंह, गैया, राधा-कृष्ण, उसने।

प्रश्न 2.
शब्दों को शुद्ध करके लिखिए – एकतारा, छंछूदर, अदरख, ग्राहथ्य।
उत्तर:
इकतारा, छबूंदर, अदरक, गार्हस्थ्य।

प्रश्न 3.
शुद्ध शब्द लिखिए – कलोल, भिख्या, कालेज, वायुमन्डल
उत्तर:
कल्लोल, भिक्षा, कॉलेज, वायुमण्डल

प्रश्न 4.
शुद्ध शब्द लिखिए – मानमर्यादा, पाटलीपुत्र, दुरावस्था, निसाद।
उत्तर:
मान-मर्यादा, पाटलिपुत्र, दुरवस्था, निषाद।

प्रश्न 5.
शुद्ध शब्द लिखिए – यावत् जीवन, तिरिस्कार, मनरोगी, ऐक्यता।
उत्तर:
यावज्जीवन, तिरस्कार, मनोरोगी, एकता।

प्रश्न 6.
शुद्ध शब्द लिखिए – हितैशी, सम्वाद, सस्य, गोप्यनीय।
उत्तर:
हितैषी, संवाद, शस्य, गोपनीय।

प्रश्न 7.
शुद्ध शब्द लिखिए – चारदीवारी, कंकन अन्र्त यान, कृताकृत
उत्तर:
चहार दीवारी, कंकण, अन्तर्धान, कृतकृत्य।

प्रश्न 8.
शुद्ध शब्द लिखिए – कन्हय्या, ज्योतसना, भष्म, बैंगन का भर्ता।
उत्तर:
कन्हैया, ज्योत्स्ना, भस्म, बैंगन का भुर्ता।

प्रश्न 9.
शुद्ध करके लिखिए – परिस्थिती, अन्ताक्षरी, पिसाच, वाहनी
उत्तर:
परिस्थिति, अन्त्याक्षरी, पिशाच, वाहिनी।

प्रश्न 10.
शुद्ध कीजिए – मतन्तर, बत्स, पूरब, परिच्छा।
उत्तर:
मतान्तर, वत्स, पूर्व, परीक्षा।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों को शुद्ध करके। लिखिए – पूज्यनीय, अनाधिकार, श्राप, कवियत्री, कांपना।
उत्तर:
पूजनीय, अनधिकार, शोप, कवयित्री, काँपना।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों को शुद्ध करके लिखिए – बृज, उपरोक्त, रचियता, चॅचल, चांद।
उत्तर:
ब्रज, उपर्युक्त, रचयिता, चंचल, चाँद।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों को मानक वर्तनी के आधार पर किस प्रकार लिखा जाता हैगङ्गा, अञ्चल, घण्टा, द्वन्द्व, दम्भ।
उत्तर:
मानक वर्तनी के आधार पर इन शब्दों को वर्ण के पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार (:) का प्रयोग करके लिखने की सुविधाजनक पद्धति प्रचलित है। ये इस प्रकार भी लिखे जाते हैं-गंगा, अंचल, घंटा, द्वंद्व, दंभ।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए – भय्या, वांगमय, स्थाई, हिन्दुस्थान, सन्चार।
उत्तर:
भैया, वाङ्मय, स्थायी, हिन्दुस्तान।

प्रश्न 5.
शुद्ध कीजिए – अहिल्या, रामण, लछमन, शत्रुघन, हिरण्याकाश्यप, योग्यवल्क, सूर्पनखा, ब्रम्ह, रामचन्दर।
उत्तर:
शुद्ध शब्द – अहल्या, रावण, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हिरण्यकशिपु, याज्ञवल्क्य, सूर्पणखा, ब्रह्म, रामचन्द्र।

प्रश्न 6.
शुद्ध शब्द लिखिए – साशन, कृषी, रिषी, श्रोत, कोतूहल।
उत्तर:
शुद्ध शब्द – शासन, कृषि, ऋषि, स्रोत, कौतूहल।

RBSE Solutions for Class 9 Hindi