Jalate Chalo Class 6 Summary

easy
Hindi Class 6 Hindi 372 views Apr 03, 2026 Reviewed & updated Sep 22, 2026
R
RBSEGuide Expert Answer

Jalate Chalo Class 6 Summary

द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी हिन्दी के प्रसिद्ध कवि हैं। इन्होंने बाल साहित्य से सम्बन्धित अनेक रचनाएँ लिखीं हैं। इनके द्वारा लिखित 'हम सब सुमन एक उपवन के' जैसे गीत आज भी अत्यन्त लोकप्रिय हैं। कवि ने मनुष्य को प्रगति पथ पर चलने के लिए अग्रसर किया है। दीप के द्वारा ही अन्धकार को समाप्त किया जा सकता है। विज्ञान की शक्ति पूर्णिमा के समान है। कवि मनुष्य को निरन्तर नाव चलाने के लिए कहता है जिससे किनारा मिल सके। अन्धकार की शिला पर निरंतर दिये जलाए जाने चाहिए जिससे व्यक्ति को सच्चा पथ प्राप्त हो सके। अज्ञान से ज्ञान की ओर मनुष्य बढ़ सके। इस बात पर कवि ने ज़ोर दिया है।

शब्दार्थ

  1. स्नेह - प्रेम, प्यार
  2. अँधेरा - अँधकार अर्थात् जहाँ प्रकाश का अभाव होता है
  3. निहित - रखा हुआ
  4. निशा - रात, रात्रि
  5. दिवस - दिन
  6. विद्युत - बिजली
  7. पथ - रास्ता।

More from Class 6 Hindi

View all →

Related Questions